{"_id":"6afd64fcf42715943e0866df","slug":"agra-administration-to-auction-land-of-10-farmers-over-88-52-lakh-kcc-dues-on-december-7-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए बुरी खबर: KCC का नहीं चुकाया कर्ज, उनकी जमीन होंगी नीलाम; 10 बकायेदारों की लिस्ट हुई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए बुरी खबर: KCC का नहीं चुकाया कर्ज, उनकी जमीन होंगी नीलाम; 10 बकायेदारों की लिस्ट हुई जारी
Wed, 18 Nov 2026 02:12 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:12 PM IST
सार
आगरा में केनरा बैंक की कुंडौल और बरौली गूजर शाखा के 10 किसानों पर 88.52 लाख रुपये का केसीसी कर्ज बकाया है। प्रशासन ने इनकी कृषि भूमि कुर्क कर ली है और 7 दिसंबर को नीलामी के जरिये कर्ज की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के उन किसानों के लिए बुरी खबर है, जो किसी वजह से बैंक से लिया गया केसीसी का कर्ज नहीं चुका पाए हैं। इन किसानों की जमीन कुर्क हो गई है। अब इन जमीनों को नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
बैंक का कर्ज लेकर समय पर अदायगी नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम सदर के आदेश पर केनरा बैंक की कुंडौल और बरौली गूजर शाखा के 10 बकायेदारों की कृषि भूमि कुर्क कर ली गई है। इन पर बैंक का करीब 88.52 लाख रुपये मूलधन और ब्याज बकाया है। कुर्क की गई जमीनों की नीलामी 7 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक की ओर से बकाया वसूली के लिए प्रशासन को आरसी भेजी गई थी। इसके बाद संग्रह अमीन ने बकायेदारों को कई बार नोटिस देकर भुगतान के लिए कहा, लेकिन रकम जमा नहीं की गई। एसडीएम सदर ने 8 बकायेदारों के खिलाफ 13 नवंबर और 2 के खिलाफ 6 मार्च को कुर्की अधिपत्र जारी किए थे। इसके अनुपालन में कृषि भूमि कुर्क की गई।
बकायेदारों में बरौली गूजर निवासी नौरंग सिंह पर 11 लाख और धनवान सिंह पर 6.80 लाख, कुंडौल निवासी नेकराम पर 10.39 लाख और धर्मवीर पर 7.13 लाख रुपये बकाया हैं। इसके अलावा मेहड़ा नाहरगंज के मूलचंद्र पर 9.61 लाख और भूरी सिंह पर 8.64 लाख, धमौटा के राकेश कुमार पर 9.59 लाख, गढ़ी चंदन के जयप्रकाश तोमर पर 9.18 लाख, झील बख्त के छत्रपाल पर 8.64 लाख तथा नगला आम तनौरा के राजबहादुर पर 7.49 लाख रुपये बकाया हैं। 7 दिसंबर को जमीनों की नीलामी कर वसूली की जाएगी।
एसडीएम सदर बिक्रम सिंह राघव ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ 7 दिसंबर को उनकी कुर्क की गई जमीनों की नीलामी कराई जाएगी।
