फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Accident: Tractor-trolley collides with pickup max, 14 people including children injured

यूपी में भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने पिकअप मैक्स में मारी टक्कर, मच गई चीखपुकार;10 बच्चों सहित 14 घायल

Tue, 10 Mar 2026 10:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 10 Mar 2026 10:43 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में मंगलवार रात भीषण हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्राॅली ने पिकअप मैक्स में टक्कर मार दी। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। घायलों में कई बच्चे भी हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Agra Accident: Tractor-trolley collides with pickup max, 14 people including children injured
हादसे में घायल बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार की रात आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्रोला ने पिकअप मैक्स में टक्कर मार दी। हादसे में बच्चों सहित 14 लोग घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रोला छोड़कर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव जगराजपुर के रहने वाले 20 लोग महाराजपुर में तेरहवीं में शामिल होकर पिकअप मैक्स से घर वापस लौट रहे थे। मंगलवार की रात आठ बजे के करीब शमसाबाद फतेहाबाद मार्ग पर झाल के पास पहुंचे तो फतेहाबाद की तरफ से जा रहे आलू से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली ने पिकअप मैक्स में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप मैक्स में बैठे लोगों में चीखपुकार मच गई। 
विज्ञापन


बच्चों सहित 14 लोग घायल हो गए। जानकारी पर फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। चालक ट्रैक्टर ट्राॅली छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ये हुए घायल
मनीष पुत्र बलवीर, किट्टू(3) पुत्र भोगेंद्र, रामबरन पुत्र कालीचरन, हेमंत(8) पुत्र राममोहन, खुशबू (12)पुत्री छोटे, अंशु (7) पुत्री रामबरन, भोगेंद्र पुत्र नेहरू, हर्ष(10) पुत्र वीरेंद्र, अक्षत(6) पुत्र रामू, कान्हा पुत्र नेहरू, रुचि(14) पुत्री कामराज, अमित(13) पुत्र मनोज, हेमराज(8) पुत्र योगेंद्र, मनु(4) पुत्री धर्मवीर, मायाराम पुत्र महाराज सिंह।


एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि पिकअप मैक्स में ट्रैक्टर ट्राॅली ने टक्कर मार दी थी, जिसमें बच्चों सहित 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चालक ट्रैक्टर ट्राॅली छोड़कर मौके से फरार हो गया है। ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे ले लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed