फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Accident After husband son woman also died number of dead was six mourning in village

Agra Accident: पति-बेटे के बाद महिला की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई छह; गांव में पसरा मातम

Tue, 04 Jul 2023 10:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Jul 2023 10:14 PM IST
सार

कार और ऑटो की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ छह लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर जब गांव पहुंची तो मातम पसर गया। घरों में चूल्हे तक नहीं जले। 

 

विज्ञापन
Agra Accident After husband son woman also died number of dead was six mourning in village
दिल दहला देने वाला हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सैंया-खेरागढ़ रोड पर सोमवार की रात कार और ऑटो की भिड़ंत में मृतक संख्या 6 हो गई है। गोवर्धन परिक्रमा देकर लौट रहे पति-बेटे की मौत के बाद महिला बृजेश देवी (43) की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। 4 घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। उसकी तलाश की जा रही है। चालक के दो साथियों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

नगला उदैया, खेरागढ़ निवासी फल विक्रेता जयप्रकाश (48) अपनी पत्नी ब्रजेश, 2 बेटों वरुण और सुमित के अलावा पड़ोसी दिलीप को लेकर गोवर्धन परिक्रमा करने गए थे। वहीं हादसे में मृत ब्रजमोहन (65) स्कूल संचालक थे। वह चचेरे भाई मनोज के साथ गुरु पूर्णिमा पर मुरैना के करहा आश्रम में अपने गुरु के दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में जयप्रकाश, उनके बेटे वरुण, ब्रजमोहन, मनोज और ऑटो चालक भोला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि जयप्रकाश का दूसरा बेटा सुमित व पड़ोसी दिलीप गंभीर रूप से घायल हैं। जयप्रकाश के परिवार में सुमित के अलावा बेटी सोनम (8) बची है। ननिहाल में होने के कारण वह नहीं जा सकी थी।
विज्ञापन

हादसे से नगला उदैया में हाहाकार मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ब्रजमोहन के दो बेटे हैं, जबकि मनोज की बेटी अनन्या (14) व बेटा देवांश (10) हैं। पुलिस ने मामले में कार चालक बंटी निवासी गढ़ी ताल, अयेला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 2 लोगों को हिरासत लिया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घायल अनन्या, दिलीप और सुमित अस्पताल में भर्ती हैं।

तीन दिन पहले खरीदा था भोला ने ऑटो

अयेला, सैंया निवासी ऑटो चालक भोला उर्फ जितेंद्र (35) ने 3 दिन पहले ही पुराना ऑटो खरीदा था। खेती में घाटा होने के कारण ऑटो चलाना शुरू किया था। सोमवार की रात को हादसा हो गया। भोला के 3 बच्चे हैं। बड़ी बेटी शालू (8), सौम्या (5) और दो साल का बेटा देव है।

ये भी पढ़ें - UP: कमरे में घात लगाए बैठा था भयानक जीव, देखते ही कांप गए घरवाले; बचाव के लिए बुलाई टीम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed