{"_id":"69308e7a7c37992ab4037a44","slug":"agra-a-young-man-absconded-with-a-wandering-youtuber-s-camera-kit-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: घुमक्कड़ यूट्यूबर की कैमरा किट लेकर युवक हुआ फरार, पुलिस ने टालमटोल के दो दिन बाद दर्ज की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: घुमक्कड़ यूट्यूबर की कैमरा किट लेकर युवक हुआ फरार, पुलिस ने टालमटोल के दो दिन बाद दर्ज की प्राथमिकी
Thu, 04 Dec 2025 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:54 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर मामला उजागर होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजगंज के एक हॉस्टल में अकेले घूम कर वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर की लाखों की कैमरा किट महाराष्ट्र का युवक लेकर फरार हो गया। आरोप है कि पुलिस ने पहले थाने से भगा दिया। एक्स(पहले ट्विटर) पर वीडियो वायरल होने के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई। पर्यटन थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के बुलढाणा निवासी तन्मय देशमुख सोलो ट्रेवलर (अकेले घूमने वाले) हैं। वह हर जगह घूमने के दौरान वीडियो बनाकर यूट्यूब,इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करते हैं। 27 नवंबर को आगरा आगमन के दौरान उनकी पहचान महाराष्ट्र के वेस्ट थाना क्षेत्र के किरण प्रकाश माध्येकर से हुई।
विज्ञापन
तन्मय के अनुसार किरण की प्रोफाइल देख उन्हें भरोसा हुआ। उन्होंने उसके कहने से 29 नवंबर को ताजगंज के बेदवाइजर हॉस्टल से ताजनगरी के मूसलाच हॉस्टल में कमरा लिया। यहां रात में उनका कैमरा किट का पांच लाख से अधिक का सामान चोरी हो गया।
विज्ञापन
जानकारी की तो पता चला कि किरण प्रकाश सारा सामान लेकर रात में कमरा खाली कर चला गया। तन्मय के पोस्ट किए वीडियो के अनुसार उन्होंने रात में पुलिस को जानकारी दी। पर्यटन पुलिस ने अगले दिन बुलाया और फिर अगले दिन दरोगा ने थाने से भगा दिया।
उसने सोशल मीडिया पर रोते हुए गुहार लगाई और फिर एक हिंदुवादी नेता ने उनके वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद एक नवंबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत पर जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
