{"_id":"62a0cfb37c60060af968ac47","slug":"agra-33-kg-of-silver-was-robbed-in-broad-daylight-from-a-silver-artisan-in-etmaddaula-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: एत्माद्दौला क्षेत्र में चांदी कारीगर से दिनदहाड़े 33 किग्रा चांदी लूटी, पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एत्माद्दौला क्षेत्र में चांदी कारीगर से दिनदहाड़े 33 किग्रा चांदी लूटी, पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी
Wed, 08 Jun 2022 10:04 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:04 PM IST
सार
चांदी कारीगर ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम चार बजे अपने घर से एक्टिवा में 33 किलो चांदी के घुंगरू और चैन रखकर नमक की मंडी व्यापारी के यहां देने जा रहा था। तभी रास्ते में बदमाशों ने मिर्च पाउडर झोंककर उससे चांदी लूट ली।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े चांदी कारीगर से 33 किग्रा चांदी लूट ली। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सीता नगर निवासी रिंकू पुत्र सोहन बाबू चांदी कारीगर है। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम चार बजे अपने घर से एक्टिवा में 33 किलो चांदी के घुंगरू और चैन रखकर नमक की मंडी व्यापारी के यहां देने जा रहा था। थाने के पीछे टॉरेंट पावर के सामने बदमाशों ने उसकी एक्टिवा को रोककर अपाचे सवार दो बदमाशों ने आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद 33 किलो चांदी लेकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर इलाका पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम, एसपी सिटी, सीओ छत्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगालने में जुट गई। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 33 किलो चांदी लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन