{"_id":"6614c9621468af94e20b5c58","slug":"agra-24-hour-wait-for-post-mortem-family-members-are-worried-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ये तो हद ही हो गई... पोस्टमार्टम के लिए 24 घंटे का इंतजार; परेशान रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ये तो हद ही हो गई... पोस्टमार्टम के लिए 24 घंटे का इंतजार; परेशान रहे परिजन
Tue, 09 Apr 2024 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:21 AM IST
सार
हाईवे पर दिल्ली के युवक की मौत होने के बाद परिवार के लोग आगरा पहुंच गए। परिवार के लोगों में युवक की लाश को देख चीत्कार मच गया। इस दौरान परिवार के लोगों को पोस्टमार्टम के लिए 24 घंटे का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
आगरा: पोस्टमार्टम गृह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल से 500 मीटर पहले रविवार को ट्रक की टक्कर से दिल्ली के योगेश शर्मा (41) की मौत हो गई थी। उनके साथ मौजूद संजीव घायल थे। शाम को परिजन आगरा पहुंच गए। परिजन का आरोप है कि 24 घंटे बाद सोमवार को दोपहर 3 बजे पोस्टमार्टम हुआ। इससे उन्हें परेशानी हुई।
योगेश शर्मा दिल्ली के सागरपुर इलाके में रहते थे। उनके दो बच्चे हैं। इनमें 15 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। पति की मौत से पत्नी सीमा बेहाल हैं। आगरा आए परिजन ने बताया कि योगेश काम के सिलसिले में आए थे। वह इलेक्ट्रीशियन थे। संजीव बुआ का बेटा है। अब वह ठीक है।
संजीव ने पुलिस को बताया कि उन्हें पीछे से आते ट्रक ने टक्कर मारी। इससे वो सड़क पर गिर गए। योगेश के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। मृतक के भाई हितेश ने केस दर्ज कराया है। पुलिस हादसा करने वाले ट्रक की तलाश में लगी है। उनके भाई का कहना था कि पोस्टमार्टम गृह में समस्या सुनने वाला कोई नहीं था। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद भी देर से पोस्टमार्टम हुआ।