फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra 22 Hotspot Sealed Latest News In Hindi

Lockdown : आगरा के 22 इलाके पूरी तरह से सील, प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती, ड्रोन से निगरानी

Thu, 09 Apr 2020 02:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 09 Apr 2020 02:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में अब तक सबसे अधिक 84 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Agra 22 Hotspot Sealed Latest News In Hindi
प्रशासन ने 22 हॉटस्पॉट बनाए, काले स्थान हुए सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में अब तक सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सूबे के 15 जिलों के हॉटस्पॉट पूरी तरह से सील किए गए हैं। इसी क्रम में आगरा के 22 इलाकों को सील किया गया है। यहां पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मरीजों के घर के आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी गई है। इनमें 20 इलाके शहर के हैं, दो देहात के। 

ये हॉटस्पॉट हुए सील
आगरा में जो हॉटस्पॉट हैं उनमें कमला नगर, नगला पदी का एमीनंत अपार्टमेंट, मोहनपुरा रावली, नामनेर, कृष्ण विहार जीवनी मंडी, आजमपाड़ा-रामनगर, मंटोला, मघटई गांव, हींग की मंडी छत्ता, तोपखाना लेडी लॉयल, वजीरपुरा हरीपर्वत, गढ़ैया-ताजगंज, साबुन कटरा-एसएनएमसी, सीता नगर-रामबाग, चारसूगेट, किशोरपुरा-जगदीशपुरा, चौंगरा-तेहरा, सुभाष नगर-शाहगंज, हनसनुर गांव, घटिया आजमखां-छत्ता, बसंत विहार-कमला नगर प्रमुख हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रणनीति में किया बदलाव

बृहस्पतिवार को 19 नए मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने रणनीति में बदलाव किया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि बुधवार तक जिले में 22 हॉटस्पॉट जोन बनाए गए थे। इन सभी को सील कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को 19 मरीज मिलने के बाद नई रणनीति तैयार की गई है। 

इसके तहत सार्थक अस्पताल कमला नगर, एमिनेंट अपार्टमेंट, खंदारी और मोहनपुरा क्षेत्र को हॉटस्पॉट के जोन से 48 घंटे बाद खोल दिये जाएंगे। जबकि भगवान टॉकीज चौराहे स्थित पारस अस्पताल को सूची में शामिल करते हुए इसके आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि पूरी तरह सील का अर्थ यह है कि इन इलाकों में अब बैंक और राशन की दुकानें तक नहीं खुलेंगे। लोगों को घर के अंदर ही रहना होगा। घरों तक जरूरी सामान की डिलीवरी प्रशासन सुनिश्चित करेगा। इसके लिए इंतजाम किए गए हैं।

 

सख्ती बढ़ी: सेक्टर स्कीम लागू... ड्रोन से निगरानी 

1. सभी 22 इलाकों में ड्रोन कैमरे से तस्वीरें ली जाएंगी, जहां लोग बाहर निकले, वहीं पुलिस कार्रवाई करेगी।
2. जिन लोगों को पास मिले हैं, वे सभी इन इलाकों नहीं जाएंगे, पास से सिर्फ वे सफाईकर्मी जाएंगे जिनकी ड्यूटी लगी है।
3. सेक्टर स्कीम लागू , चौबीस घंटे पुलिस की निगरानी रहेगी। इन इलाकों से न बाहर जाने की अनुमति और न अंदर आने की।
4. व्यापक स्तर पर सैनिटाइजेशन होगा। इसमें दमकलों का प्रयोग किया जाएगा।
5. इन इलाकों में लगभग 750 परिवार हैं, इनमें सभी कोरोना संदिग्धों के नमूने लेकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed