फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra 147 Roadways Bus Will Not Go In Delhi NCR

आगरा: होली से पहले यात्रियों की बढ़ी परेशानी, दिल्ली-एनसीआर नहीं जाएंगी रोडवेज की 147, ये है वजह

Fri, 05 Mar 2021 11:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 05 Mar 2021 11:15 AM IST
सार

छह डिपो से हटेंगी 147 बसें
  • आगरा फोर्ट डिपो -18 
  • ईदगाह डिपो -44 
  • फाउंड्री नगर डिपो - 23 
  • मथुरा डिपो की -35 
  • ताज डिपो - 17 
  • बाह डिपो -10 बसें 

विज्ञापन
Agra 147 Roadways Bus Will Not Go In Delhi NCR
बस अड्डे पर खड़ीं रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 10 साल पुरानी रोडवेज की 147 साधारण बसें सात मार्च से आगरा से दिल्ली और एनसीआर रूट पर संचालित नहीं होंगी। इससे दिल्ली, एनसीआर रूट पर चलने वाली बसें 58 ही रह जाएंगी। दैनिक यात्रियों की मानें तो इससे बस स्टैंडों पर हर घंटे पर दिल्ली की बसें नहीं मिल पाएंगी। उन्हें प्राइवेट गाड़ियों से सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 10 साल पुरानी रोडवेज बसों को चलाने पर प्रतिबंध है। ऐसे में परिवहन निगम के आगरा परिक्षेत्र से नोएडा, गौतमबुद्ध नगर, परी चौक, दिल्ली के आनंद विहार और सराय काले खां बस टर्मिनल पर जाने वाली 10 साल या इससे अधिक पुरानी 147 बसों को सात मार्च से हटा लिया जाएगा। आरएम मनोज पुंढीर ने बताया कि दिल्ली की बसें हटाने के बाद हर तहसील से एक रोडवेज बस दिल्ली के लिए बढ़ाई है। कमी महसूस होने पर बसें बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

आगरा: सामूहिक दुष्कर्म के ढाई साल बाद आरोपी पिता-पुत्र को जेल, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

सहजता से नहीं मिलेंगी बसें
दिल्ली जाने के लिए सहजता से उपलब्ध होने वाली बसों का इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि आईएसबीटी और ईदगाह से बसें कम हो जाएंगी। -मयंक कुमार, दैनिक यात्री

नौकरी पेशा वालों को मुश्किल होगी
नौकरी के लिए काफी संख्या में लोग सुबह नोएडा, दिल्ली आवागमन करते हैं। एनसीआर रूट पर बसों के कम होने पर परेशानी उठानी पड़ेगी। -राजेश, दैनिक यात्री

वाया एक्सप्रेसवे किराया ज्यादा है
यमुना एक्सप्रेसवे से होकर दिल्ली, नोएडा जाने वाली बसों में किराया ज्यादा है, जबकि वाया एनएच-2 होकर बसों में प्रति सवारी 25 रुपये का अंतर है। ऐसे में इस मार्ग पर बसें कम होने से ज्यादा किराया देना होगा। -मुकेश, दैनिक यात्री

अब इन रूटों पर चलेंगी
अब इन बसों का संचालन फिरोजाबाद, एटा, जलेसर, कचौराघाट, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़, कोसीकलां आदि रूटों पर किया जाएगा।

111 बसें देहात के रूटों पर दौड़ेंगी
इसके अलावा आठ से दस साल पुरानी 111 बसों का संचालन भी सात मार्च से शुरू किया जाएगा। इन रूटों में आगरा से जगनेर-तांतपुर के लिए ईदगाह से 24 बसें, आगरा से फिरोजाबाद के लिए ताज डिपो की 12, मथुरा से टूंडला 12, आगरा से जलेसर आठ, आगरा से अलीगढ़ 10, बिजलीघर से फतेहाबाद, शमसाबाद से छह, ईदगाह से फतेहाबाद, शमसाबाद भी छह बसों का संचालन किया जाएगा। इस तरह यह 111 बसें इन देहात केे रूटों पर संचालित होंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed