फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra 10 thousand monkeys will be released in dense forests after sterilization

Agra News: नसबंदी कर घने जंगलों में छोड़े जाएंगे 10 हजार बंदर, जल्द निकलेगा टेंडर

Fri, 30 Sep 2022 08:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 08:06 AM IST
सार

आगरा में बंदरों का आतंक कम करने के लिए अब नई कार्य योजना तैयार हो गई है। वन विभाग व नगर निगम 10 हजार बंदरों की नसबंदी और उन्हें जंगलों में छोड़ने के लिए टेंडर निकालेंगे।
 

विज्ञापन
Agra 10 thousand monkeys will be released in dense forests after sterilization
बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा  से 10 हजार बंदरों की नसबंदी कर उन्हें घने जंगलों में छोड़ा जाएगा। नगर निगम व वन विभाग इसके लिए टेंडर निकालेंगे। बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग बृहस्पतिवार को जिला व्यापार एवं उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों व व्यापारियों ने उठाई। जिसके बाद जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि बंदरों के लिए एक्शन प्लान तैयार हो गया है।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक में उद्यमियों व व्यापारियों ने तमाम समस्याएं रखीं। औद्योगिक क्षेत्र नुनिहाई में रेलवे की पुलिया और सिकंदरा में सर्विस रोड खराब होने की बात कही। डीएम ने बरसात खत्म होते ही सर्विस रोड निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया। उद्यमियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में पानी की किल्लत है। अग्निकांड होने पर पानी नहीं मिलता। डीएम ने जलकल अधिशासी अभियंता व अग्निशमन विभाग को समन्वय स्थापित कर आवास विकास के नलकूप से पाइप लाइन डालकर पानी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने कहा कि स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। नियमित सफाई नहीं होने से कचरे के ढेर लग जाते हैं। इस पर डीएम ने नगर निगम अधिकारी को फटकार लगाते हुए तत्काल प्रकाश व सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

ये रहे मौजूद 

इस दौरान आगरा कॉरपोरेट एसोसिएशन अध्यक्ष बलवीर शरण गोयल, बोदला बिचपुरी रोड इंडस्ट्री एसोसिएशन के संजय वर्मा, आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल,  मोहित अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, संजय गोयल, जय पुरसनानी, कन्हैया लाल राठौड़, राजेश अग्रवाल, राजेश सिंघल, रमनलाल गोयल, जय प्रकाश अग्रवाल, अशोक लालवानी, संजय अरोरा, सोनू कक्कड़, राजीव गुप्ता, सुनील, अशोक अरोरा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन समस्याओं पर भी चर्चा

- यूपीएसआईडीसी सिकंदरा में पेयजल समस्या है। इसके लिए जलकल व नगर निगम पेयजल व्यवस्था कराएंगे।
- रामबाग और बोदला चौराहा पर जाम लगता है, जिसे अतिक्रमण अभियान चलाकर अवैध ऑटो बस स्टैंड हटाए जाएंगे।
- औद्योगिक क्षेत्र में बिजली फॉल्ट पर सुनवाई नहीं होती। डीएम ने टोरंट की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
- घने बाजारों में पार्किंग की समस्या है, डीएम ने बाजारों में नगर निगम को पार्किंग स्थल व दरें तय करने के निर्देश दिए हैं।
- शाम को बाजारों में आपराधिक घटनाएं अधिक होती हैं, डीएम ने पुलिस को रोज शाम 7 बजे पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed