फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agniveer recruitment drive to be held in Agra from April 1 to April 19

अग्निवीर भर्ती: 12 जिलों के 19 हजार युवा होंगे शामिल, रूट डायवर्ट किया लागू; अभ्यर्थियों को दी ये चेतावनी

Tue, 31 Mar 2026 11:54 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 31 Mar 2026 11:54 AM IST
सार

जिला प्रशासन की ओर से रैली के सफल संचालन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। अभ्यर्थियों के लिए टेंट, कूलर, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा जैसे इंतजाम किए गए हैं। भर्ती कार्यालय की ओर से कहा गया है कि अभ्यर्थी अपने प्रवेशपत्र के अनुसार निर्धारित समय पर उपस्थित हों और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।
 

विज्ञापन
Agniveer recruitment drive to be held in Agra from April 1 to April 19
अग्निवीर भर्ती की तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सेना की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया 1 से 19 अप्रैल तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चलेगी। आयोजन को देखते हुए पुलिस ने रूट डायर्वजन लागू किया है। इसके तहत प्रतिदिन रात 12 बजे से सुबह के 9 बजे तक अवंतीबाई चौराहे से स्टेडियम की तरफ यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सदर बाजार और ग्वालियर की ओर जाने वाले वाहन माल रोड से गुजरेंगे। करीब 10 पॉइंट पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। बैरियर भी लगाए जाएंगे। भारी वाहन भी बदले मार्ग से गुजरेंगे।
विज्ञापन


भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर भर्ती रैली मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इसमें में यूपी के 12 जिलों से लगभग 19 हजार चयनित अभ्यर्थी भाग लेंगे। ये सभी अभ्यर्थी ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम उत्तीर्ण कर चुके हैं। अब शारीरिक, चिकित्सीय एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन


 
Trending Videos

इसको देखते हुए सेना के साथ की पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। आर्मी इंटेलिजेंस के साथ एसओजी और थाना पुलिस फर्जी अभ्यर्थियों पर नजर रखेगी। जिला प्रशासन की ओर से रैली के सफल संचालन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। अभ्यर्थियों के लिए टेंट, कूलर, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा जैसे इंतजाम किए गए हैं। भर्ती कार्यालय की ओर से कहा गया है कि अभ्यर्थी अपने प्रवेशपत्र के अनुसार निर्धारित समय पर उपस्थित हों और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।

किसी के झांसे में नहीं आएं
सेना ने अभ्यर्थियों को दलालों एवं फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी है। चेतावनी दी है कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः योग्यता आधारित एवं पारदर्शी है। अभ्यर्थी केवल आधिकारिक Join Indian Army वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें। सेना भर्ती कार्यालय आगरा से संपर्क करें।

पूरे किए गए इंतजाम
एसीपी राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि अवंतीबाई चौराहे से वाहनों को रैली के दौरान स्टेडियम की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। रैली में शामिल युवाओं को स्टेडियम के मुख्य गेट से सदर बाजार की तरफ रेस्तरां के पास स्थित गेट से स्टेडियम में प्रवेश देकर दौड़ लगवाई जाएगी। इस दाैरान एक लेन पर वाहन नहीं चलेंगे। प्रतिदिन रात 12 बजे से सुबह के 9 बजे तक रूट परिवर्तित रहेगा। सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।

 
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया
1 से 16 अप्रैल तक भर्ती रैली होगी। इसके बाद तीन दिनों तक फिजिकल टेस्ट में पास होने वालों का मेडिकल होगा।

ये है शेड्यूल
- 1 अप्रैल : सभी 12 जिलों की सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास)
- 1 अप्रैल: आगरा जिले की तहसीलों (आगरा, बाह, एत्मादपुर, फतेहाबाद, खेरागढ़, किरावली) के लिए विशिष्ट ट्रेड्समैन भर्ती
- 2 अप्रैल: आगरा को छोड़कर सभी 11 जिलों के लिए अग्निवीर टेक्निकल (सभी शाखाएं)
- 3 अप्रैल : आगरा को छोड़कर सभी 11 जिलों के लिए
- 4 अप्रैल : आगरा जिले की आगरा बाह, एत्मादपुर, फतेहाबाद, खेरागढ़, किराैली एवं झांसी के मोठ, टहराैली, मऊरानीपुर, गराैठा, झांसी, ललितपुर के तालबेहट, मड़ावरा, पाली, ललितपुर, महराैही तहसीलों के लिए।
- 5 अप्रैल: जालाैन के कालपी, उरई, माधाैगढ़, कोंच व इटावा के ताखा, भरथना, जसवंतनगर, सैफई, चकरनगर, इटावा के लिए।
- 6 अप्रैल: एटा की एटा, जलेसर, अलीगंज तहसीलों के लिए।
- 7 अप्रैल: हाथरस की सिकंदरामऊ, हाथरस, सादाबाद, सासनी तहसीलों के लिए।
- 8 अप्रैल: फिरोजाबाद के सिरसागंज, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, टूंडला, जसराना तहसीलों के लिए।
- 9 अप्रैल: मैनपुरी के कुरावली, करहल, भोगांव, मैनपुरी, किशनी, घिरोर एवं कासगंज के सहावर, पटियाली, कासगंज तहसीलों के लिए।
- 10 अप्रैल: अलीगढ़ के खैर, अत्ताैली, कोइल तहसीलों के लिए।
- 11 अप्रैल: अलीगढ़ के गभाना व इगलास तहसीलों एवं मथुरा की गोवर्धन तहसील के लिए।
- 12 अप्रैल: मथुरा की छाता तहसील के लिए।
- 13 अप्रैल: मथुरा की महावन व मथुरा तहसील के लिए।
- 14 अप्रैल : आगरा की एत्मादपुर व किराैली तहसील के लिए जनरल ड्यूटी भर्ती।
- 15 अप्रैल: आगरा की बाह व खैरागढ़ तहसील के लिए।
- 16 अप्रैल: आगरा की फतेहाबाद व आगरा तहसील के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed