{"_id":"64041a7c66b4c776a30a1d63","slug":"agniveer-bharti-2023-apply-online-till-15-march-know-what-is-the-new-process-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Bharti 2023: अग्निवीर भर्ती के लिए 15 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें क्या है नई प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Bharti 2023: अग्निवीर भर्ती के लिए 15 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें क्या है नई प्रक्रिया
Sun, 05 Mar 2023 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 05 Mar 2023 09:58 AM IST
सार
16 से 30 अप्रैल के बीच ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसके बाद नवंबर में शारीरिक दक्षता होगी। परीक्षा आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और झांसी में परीक्षा केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निवीर के रूप में सेना भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और यह 15 मार्च तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं। इस बार सेना भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। पहले ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें सफल होने वालों को ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में बुलाया जाएगा। तीसरे चरण में मेडिकल परीक्षा होगी।
शनिवार को सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि इस साल से पहले चरण में सामान्य प्रवेश परीक्षा होगी, जिसके लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। आगरा सेना भर्ती कार्यालय के तहत आने वाले 12 जिलों आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर के युवा भर्ती के लिए 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 17 से 30 अप्रैल के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। परीक्षा आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और झांसी में परीक्षा केंद्रों पर होगी। ऑनलाइन परीक्षा में पास होने पर फिजिकल और फिर मेडिकल टेस्ट देना होगा।
विज्ञापन
कर्नल भांगरा ने कहा कि युवा दलालों के चक्कर में न फंसे। आधार कार्ड में फर्जी बदलाव न करें। इस बार डिजी लॉकर को वेबसाइट से जोड़ा गया है। हर गड़बड़ी तुरंत पकड़ में आ जाएगी।
ये भी पढ़ें - Mainpuri: 'नपुंसक है पति', सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में पहुंची थाने, हुआ ये फैसला
आगरा सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों के किसी भी संदेह को दूर करने के लिए एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की है, जिसका विवरण ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की गलतियों को दूर कराने के लिए ऑफिस में डेस्क बनाई गई है। भर्ती से जुड़ी जानकारी मोबाइल नंबर 7996157222 पर ली जा सकती है।
विज्ञापन
शनिवार को सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि इस साल से पहले चरण में सामान्य प्रवेश परीक्षा होगी, जिसके लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। आगरा सेना भर्ती कार्यालय के तहत आने वाले 12 जिलों आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर के युवा भर्ती के लिए 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 17 से 30 अप्रैल के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। परीक्षा आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और झांसी में परीक्षा केंद्रों पर होगी। ऑनलाइन परीक्षा में पास होने पर फिजिकल और फिर मेडिकल टेस्ट देना होगा।
विज्ञापन
कर्नल भांगरा ने कहा कि युवा दलालों के चक्कर में न फंसे। आधार कार्ड में फर्जी बदलाव न करें। इस बार डिजी लॉकर को वेबसाइट से जोड़ा गया है। हर गड़बड़ी तुरंत पकड़ में आ जाएगी।
21 वर्ष तक के युवा ही कर पाएंगे आवेदन
कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि सेना की नई जरूरतों और तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए भर्ती प्रक्रिया में यह बदलाव किए गए हैं। अग्निवीर भर्ती के लिए आयु 17 से 21 साल के बीच होनी चाहिए। ऑनलाइन पंजीकरण 16 फरवरी से 15 मार्च के बीच वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जारी रहेगा। अग्निवीरों में जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल और ट्रेड्समैन के लिए पंजीकरण खुला है। रजिस्ट्रेशन के लिए 500 रुपये फीस रखी गई है, लेकिन अभ्यर्थियों को 250 रुपये ही भुगतान करना होगा। बाकी राशि सेना की ओर से वहन की जाएगी।ये भी पढ़ें - Mainpuri: 'नपुंसक है पति', सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में पहुंची थाने, हुआ ये फैसला