फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agnipath Yojana Protest Bharat Bandh remained ineffective in Mathura

Agnipath Scheme: मथुरा में भारत बंद रहा बेअसर, यमुना एक्सप्रेसवे लेकर हाईवे तक रहा कड़ा पहरा

Mon, 20 Jun 2022 08:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 08:57 PM IST
सार

अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए मथुरा में सोमवार को भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। बंद का आह्वान भी बेअसर रहा। 

विज्ञापन
Agnipath Yojana Protest Bharat Bandh remained ineffective in Mathura
शहर में गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को भारत बंद का एलान मथुरा जनपद में बेअसर दिखा। प्रतिदिन की तरह दुकानें खुलीं और बड़े इत्मीनान से लोग अपने काम में मशगूल रहे। यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे से लेकर जनपद के बॉर्डरों पर सुरक्षा का पहरा कड़ा रहा। आला अफसर भी भ्रमणशील बने रहे। जनपद में शांति बनी रहने पर लोगों के अलावा पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन

खुफिया तंत्र भी रहा अलर्ट 

छाता, कोसी, मथुरा, छावनी, नीमगांव, राया सहित रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स लगाया गया था। खुफिया तंत्र भी अलर्ट मोड पर रहा। संवेदनशील इलाकों के साथ बस और रेलवे स्टेशनों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। बंद के एलान को देखते हुए पुलिस ने बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, शॉपिंग मॉल व संभावित स्थलों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। शांति व्यवस्था को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त किया। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए थे। सोमवार को जनपद में शांति बनी रही। 

विज्ञापन

जंक्शन पर रही सतर्कता

भारत बंद के आह्वान को लेकर मथुरा जंक्शन पर भी सतर्कता रही। जीआरपी-आरपीएफ के बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में भारत बंद का जंक्शन पर कोई असर नहीं दिखा। असिस्टेंट कमांडेट आरपीएफ योगेंद्र सिंह ने बताया कि मथुरा जंक्शन सहित करीब आधा दर्जन स्थानों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया था। रेलवे पटरी के पास घूमने वालों को भगाया गया। एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने जंक्शन रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोचिंग सेंटरों से छात्रों का डाटा जुटाने में लगी पुलिस

अग्निपथ योजना के विरोध में हुए उपद्रव एवं पथराव की घटना को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। शहर के सभी कोचिंग सेंटरों पर जाकर कोचिंग प्राप्त करने वाले छात्रों का डाटा एकत्रित किया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि नगर में अलग-अलग 10-12 कोचिंग सेंटर संचालित हैं, जिनमें से पुलिस एवं सैनिक भर्ती की कोचिंग कराने वाले कोचिंग सेंटरों का डाटा लिया गया है, इन सेंटरों से लिए डाटा के आधार पर उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed