फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agneepath scheme Preparations for recruitment of firefighters completed in Agra traffic diversion plan impleme

Agneepath Recruitment Rally: आगरा में अग्निवीरों की भर्ती तैयारी पूरी, यातायात डायवर्जन प्लान हुआ लागू

Fri, 12 Jul 2024 03:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Jul 2024 03:14 PM IST
सार

सेना में अग्निवीरों की भर्ती रविवार से आरंभ होगी। यह सेना भर्ती रैली 14 जुलाई से एक अगस्त तक चलेगी। अग्निपथ योजना के तहत होने वाली यह भर्ती  एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम के ग्राउंड पर होगी।
 

विज्ञापन
Agneepath scheme Preparations for recruitment of firefighters completed in Agra traffic diversion plan impleme
अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यास करते युवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में होने जा रही अग्निवीरों की भर्ती रैली के लिए यातायात डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। अग्निपथ योजना भर्ती रैली में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों का सायंकाल से ही प्रारम्भ होकर रात में आगमन होता है, तत्पश्चात प्रातःकाल सेना रैली भर्ती होगी। एकलव्य स्टेडियम आगरा इस मार्ग पर रात के समय, ग्वालियर रोड़ पर भारी, हल्के वाहनों का काफी अधिक संख्या में आवागमन होता है। भर्ती रैली को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए 13 जुलाई की शाम से एक अगस्त शाम तक भारी और हल्के वाहनों का डायवर्जन इस प्रकार रहेगा। 
विज्ञापन


भारी वाहनों के आवागमन हेतु यातायात व्यवस्थाः
1. भगवान टॉकीज चौराहा से एम.जी. रोड़ प्रथम एवं ग्वालियर रोड़ (क्लब चौराहा से रोहता नहर चौराहा तक) के मध्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। तथा भगवान टॉकीज चौराहा से महानगर में प्रवेश करने वाले भारी वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों से महानगर में होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन

2. ग्वालियर की ओर से महानगर आगरा में आने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से पथौली नहर चौराहा होकर तथा रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से शमशाबाद रोड़ होकर अपने गंतव्य जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. फतेहाबाद रोड, शमशाबाद रोड, यमुना किनारा रोड़ की ओर से आने वाले भारी वाहन क्लब चौराहा (पी.डब्लू. डी. चौराहा) होकर ग्वालियर रोड की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन तोरा चौकी, दिगनेर पुलिया, देवरी पुलिया, रोहता होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
4. मधूनगर चौराहा से सदर बाजार की ओर किसी भी प्रकार के भारी वाहन को नहीं आने दिया जायेगा।

हल्के वाहनों के आवागमन हेतु यातायात व्यवस्थाः
1. क्लब चौराहा (पी.डब्लू.डी. चौराहा) से अल्लाह बक्श चौराहा तक एवं अल्लाह बक्श चौराहे से क्लब चौराहा (पी.डब्लू.डी. चौराहा) से एकलब्य स्टेडियम के सामने समस्त प्रकार के छोटे बडे वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
2. ग्वालियर रोड की ओर से आने वाले हल्के (चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया) वाहन सोलंकी मार्केट चौराहा से डायवर्ट होकर ताराचन्द पार्क तिराहा से टैंक चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 3. एम.जी. रोड़ प्रथम से सदर की ओर जाने वाले हल्के (चार पहिया, तीन पहिया एवं दो

3. चौराहा (पी.डब्लू.डी.चौराहा) से जीपीओ चौराहा एवं तारघर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
 4. फतेहाबाद रोड़, शमशाबाद रोड़, यमुना किनारा रोड़ की ओर से आने वाले हल्के वाहन (चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया) क्लब चौराहा (पी.डब्लू.डी. चौराहा) होकर ग्वालियर रोड़ की ओर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed