फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agneepath Recruitment 2022 Notification issued 1.75 lakh youth of 12 districts get opportunity note these date

Agneepath Scheme 2022: अग्निवीर भर्ती 20 सितंबर से, ये दस्तावेज लाएं साथ, जिलेवार नोट कर लें प्रमुख तारीखें

Thu, 08 Sep 2022 09:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 09:08 PM IST
सार

 20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड पर भर्ती रैली होगी, जिसमें  12 जिलों के 1.75 लाख युवा शामिल होंगे।

विज्ञापन
Agneepath Recruitment 2022 Notification issued 1.75 lakh youth of 12 districts get opportunity note these date
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थल सेना भर्ती कार्यालय आगरा द्वारा 20 सितंबर से शुरू होने जा रही अग्निपथ भर्ती रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को सेना ने जिले व तहसील वार भर्ती रोस्टर जारी कर दिया है। 12 जिलों के 1.75 लाख युवा 20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक रैली में शामिल होंगे। सेना ने दलालों से सतर्क रहने को कहा है। जिस दिन जिस जिले व तहसील की भर्ती होगी उससे एक दिन पहले रात 12 बजे युवाओं को भर्ती स्थल पर प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन


भर्ती के लिए सभी प्रकार के शैक्षिणिक व अन्य मूल दस्तावेज युवाओं को साथ लाने होंगे। सेना कार्यालय के अनुसार सेना भर्ती पूरी तरह नि:शुल्क है। दलाल और ठग किसी को भर्ती नहीं करवा सकते। केवल गुमराह कर सकते हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का धन या रुपया भर्ती के नाम पर न दें। दलाल व ठगों के साथ संपर्क की पुष्टि होने पर अभ्यार्थी की उम्मीदवारी खारिज हो जाएगी। सूचना पुलिस को दी जाएगी। ऐसे में दलाल व नौकरी लगवाने का झांसा देने वालों से युवाओं को सतर्क रहने की जरूरत है। एक अभ्यार्थी केवल एक ही श्रेणी के लिए आवेदन कर सकता है। भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यार्थी के पास कोविड-19 टीकाकरण का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

विज्ञापन

इन जिलों की होगी भर्ती

आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, कासगंज, मथुरा, अलीगढ़, झांसी, जालौद, इटावा, ललितपुर।


ये दस्तावेज ले जाएं साथ

मैट्रिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, संबंध प्रमाण पत्र, खेद कूद प्रमाण पत्र, बैंक खाता, आधार कार्ड, पेन कार्ड के अलावा ब 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, एनसीसी प्रमाण पत्र व शपथ पत्र सभी दस्तावेज तीन छाया प्रतियों में ले जाने हैं। इनके अलावा 20 पासपोर्ट साइज के फोटो साथ ले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तारीखों को रखें याद

- 20 सितंबर को कासगंज की कासगंज, सहावर और पटियाली तहसील क्षेत्र।
- 23 सितंबर को इटावा की ताखा, भरथना तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती। 
- 24 सितंबर को इटावा की जसवंत नगर, सैफई, इटावा, चकरनगर तहसील क्षेत्र
- 24 सितंबर को फिरोजाबाद सितरसागंज, 25 सितंबर को फिरोजाबाद की फिरोजाबाद व शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र।
- 26 सितंबर को आगरा की बाह, फिरोजाबाद की टूंडला तहसील व हाथरस की सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र
- 27 सितंबर को हाथरस की हाथरस और सादाबाद तहसील क्षेत्र
- 28 सितंबर को हाथरस की सासनी, मैनपुरी की कुरवाली, करहल व भोगांव तहसील क्षेत्र।
- 29 सितंबर  को मैनपुरी की मैनपुरी, किसनी व घिरोर तहसील क्षेत्र
- 30 सितंबर को एटा की एटा व जलेसर तहसील क्षेत्र 
- 1 अक्टूबर को एटा की अलीगंज व अलीगढ़ की खैर तहसील क्षेत्र
- 2 अक्टूबर को अलीगढ़ की गभाना एवं कोल तहसील क्षेत्र
- 3 अक्टूबर को अलीगढ़ की अतरौली व इगलास तहसील क्षेत्र
- 4 अक्टूबर को मथुरा की छाता व गोवर्धन तहसील क्षेत्र
- 5 अक्टूबर को मथुरा की मथुरा और आगरा की खेरागढ़ तहसील क्षेत्र की भर्ती
- 6 अक्टूबर को मथुरा की महावन एवं आगरा की एत्मादपुर तहसील क्षेत्र की भर्ती
- 7 अक्टूबर को मथुरा की मांट व आगरा की फतेहाबाद तहसील क्षेत्र की भर्ती
- 8 अक्टूबर को फिरोजाबाद की जसराना व आगरा की किरावली तहसील क्षेत्र
- 9 अक्टूबर को आगरा की सदर तहसील क्षेत्र
- 10 अक्टूबर को सभी 12 जिलों के डुप्लीकेट पंजीकरण अभ्यार्थियों के लिए भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed