फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agent's misdeeds Rs three lakhs robbed in connivance with bank employees case registered

Agra: एजेंट की करतूत...बैंककर्मियों की मिलीभगत से हड़पे तीन लाख रुपये, केस हुआ दर्ज

Tue, 17 Jun 2025 08:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 08:49 AM IST
सार

 यूनियन बैंक की शाखा के कर्मचारियों की मिलीभगत एजेंट ने तीन लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद न्यू आगरा थाने में केस दर्ज हुआ है। 
 

विज्ञापन
Agent's misdeeds Rs three lakhs robbed in connivance with bank employees case registered
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के दयालबाग स्थित यूनियन बैंक की शाखा के कर्मचारियों की मिलीभगत से तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। चार साल तक बैंक और पुलिस अफसरों के चक्कर काटने के बाद पीड़ित ने डीसीपी सिटी से गुहार लगाई। उनके आदेश पर न्यू आगरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 

बल्केश्वर के उमेशचंद अवस्थी ने केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि उनका यूनियन बैंक की दयालबाग शाखा में खाता है। मार्च 2019 में उनके पास बैंक से कॉल आई कि उनका खाता एनपीए हो रहा है। तीन लाख रुपये जमा करवा दो। भतीजे धर्मेंद्र से उन्होंने तीन लाख रुपये जमा करवाने के लिए भेजा। समय ज्यादा होने के कारण बैंक मैनेजर ने रकम को मिसलेनियस खाते में जमा करा दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बैंक वालों ने तीन लाख रुपये जमा नहीं होने और दोबारा जमा करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने दोबारा तीन लाख रुपये जमा करवा दिए। कोरोना काल के बाद बैंक खाते की जानकारी की गई तो पता चला कि तत्कालीन बैंक मैनेजर ने तीन लाख रुपये की रकम एजेंट धर्मेंद्र कुमार पचौरी व साथियों के खाते में जमा करवाई थी, जिसे उसने हड़प लिया है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पीड़ित का केस दर्ज करके जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed