{"_id":"679a6a6e60495d56a604bca9","slug":"after-throwing-the-laborer-from-the-bike-he-was-beaten-with-the-butts-of-the-pistol-and-pistol-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-131076-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मजदूर को बाइक से गिराने के बाद तमंचा और पिस्टल की बटों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मजदूर को बाइक से गिराने के बाद तमंचा और पिस्टल की बटों से पीटा
Wed, 29 Jan 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के बड़ी नगरिया निवासी एक मजदूर को मंगलवार की शाम को आरोपियों ने धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। इसके बाद तमंचा और पिस्टल की बटों से उसकी पिटाई की। आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग भी की, जिसके चलते इलाके में दहशत फैल गई। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
बड़ी नगरिया निवासी शिव शंकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मंगलवार की शाम को वह काम खत्म करने के बाद बाइक से घर वापस लौटे थे। वह जब रामौतार शाक्य के मकान के सामने पहुंचे, तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे दिलीप कुमार उर्फ दिल्लू, अवधेश कुमार उर्फ लल्लू राम ने अपने साथ 4-5 साथियों के साथ हमला बोल दिया। धक्का देकर उन्हें बाइक से नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें तमंचा और पिस्टल की बटों से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब पत्नी व बच्चे बचाने के लिए आए तो आरोपी उन्हें गालियां देते हुए धमकाने लगे।
लोगों को एकत्र होता देख आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की। जिसके चलते लोगों में दहशत फैल गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिस वजह से उनके खिलाफ कोई भी गवाही देने को तैयार नहीं होता। सीओ सिटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।