फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   after three months mumbai agra flight got airbourne

3 माह बाद शुरू हुई मुंबई-आगरा उड़ान

Thu, 22 Jul 2021 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
after three months mumbai agra flight got airbourne
आगरा। कोरोना संक्रमण के कारण अप्रैल में स्थगित की गई मुंबई-आगरा उड़ान बुधवार को फिर शुरू कर दी गई। बुधवार को खेरिया हवाई अड्डे पर मुंबई से 56 यात्री आगरा आए, जबकि 76 यात्री आगरा से मुंबई के लिए रवाना हुए। बुधवार को इंडिगो एयरलाइंस की अहमदाबाद-आगरा उड़ान भी पहुंची, जिसमें 40 यात्री आगरा आए और 65 यात्री अहमदाबाद गए।
विज्ञापन

तीन महीने के बाद आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर मुंबई से विमान उतरा। बुधवार दोपहर 12.55 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर विमान पहुंचा, जिसमें 56 यात्री आगरा आए। 30 मिनट तक रुककर 1.25 बजे मुंबई के लिए विमान रवाना हुआ, जिसमें आगरा से 76 यात्री सवार हुए। तीन माह के बाद पहले दिन यात्रियों की यह अच्छी संख्या रही।
विज्ञापन

अहमदाबाद फ्लाइट में कम आए यात्री
अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट सुबह 10.10 बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंची और सुबह 10.40 बजे अहमदाबाद के लिए लौट गई। इस उड़ान से 40 यात्री आए और 65 यात्री अहमदाबाद रवाना हुए। इंडिगो एयरलाइंस की अहमदाबाद आगरा उड़ान पर दूसरे दिन यात्रियों की संख्या में कमी नजर आई। सोमवार को इस विमान से 55 यात्री आए थे और 78 रवाना हुए थे। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के निदेशक एए अंसारी ने बताया कि अहमदाबाद और मुंबई की उड़ान सफल हैं और यात्रियों की संख्या में धीरे धीरे इजाफा होगा। लखनऊ के लिए भी इंडिगो एयरलाइंस ने शिड्यूल बुक कर दिया है। तारीख की घोषणा भी जल्द हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed