फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the tornado relief from the rain, lightning made disaster

बवंडर के बाद बारिश से राहत, बिजली बनी आफत

Tue, 24 May 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 24 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
After the tornado relief from the rain, lightning made disaster
माौसम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
रविवार देर रात महज 30 मिनट के चक्रवाती तूफान ने शहर में सैकड़ों होर्डिंग, पेड़ और बिजली के खंभे गिरा दिए। रविवार रात के तूफान में गुल हुई बिजली अभी पटरी पर लौट भी नहीं पाई थी कि सोमवार शाम 6:20 पर फिर से तेज आंधी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। रविवार के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सोमवार शाम को बवंडर आया और सैकड़ों पेड़, होर्डिंग और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा गया। धूल भरे बवंडर से दृश्यता 50 मीटर तक भी नहीं रही। रात 9:30 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जिसने तापमान में गिरावट लाकर राहत पहुंचाई, लेकिन बिजली की कटौती से आफत रही।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले तीन डिग्री नीचे 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि आर्द्रता 50 फीसदी तक रही, जिससे पसीने में लोग नहाए रहे। शाम को पांच बजे के बाद मौसम ने करवट लेना शुरू किया और शाम 6 बजे के बाद काले बादल घिर आए। चंद मिनटों बाद ही तेज आंधी शुरू हो गई जो बवंडर में बदल गई। 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए बवंडर ने रविवार से ज्यादा पेड़ों, होर्डिंग और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचाया। न्यू आगरा में बिजली के खंभे टूट गए तो अबुलउला दरगाह के पास हाईमास्ट लाइटें गिर पड़ीं। माल रोड, पश्चिमपुरी, ताजगंज, ताजनगरी फेस-2, एमजी रोड, बिचपुरी रोड, पालीवाल पार्क, शाहजहां गार्डन, सिकंदरा बोदला रोड, ताजमहल पूर्वी गेट रोड, दयालबाग, ट्रांसयमुना कालोनी में दर्जनों की संख्या में पेड़ धराशाई हो गए। करीब 70 मिनट तक आंधी और बवंडर बना रहा। इस दौरान चंद मिनटों के लिए बूंदाबांदी भी हुई। इसी का असर रहा कि तापमान में 10 डिग्री की गिरावट तुरंत आ गई। आंधी से पहले शाम 6:15 पर तापमान 41 डिग्री पर था, लेकिन आंधी बूंदाबांदी के बाद यह 31.1 डिग्री पर आ गया। रविवार से सबक लेते हुए सोमवार को बवंडर के दौरान लोगों ने पेड़ों के नीचे शरण नहीं ली।
विज्ञापन



90 किमी की रफ्तार से आया बवंडर
6:20 बजे फिर से आई तेज आंधी
70 मिनट तक रही आंधी-बूंदाबांदी
41.6 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
27 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान
31.1 डिग्री हो गया आंधी के बाद पारा
10 डिग्री की गिरावट 30 मिनट में आई
9:30 बजे शुरू हुई तेज बारिश

बवंडर का असर
ताज सहित शहर में गिरे सैकड़ों पेड़
दर्जनों की संख्या में होर्डिंग गिरे
न्यू आगरा में बिजली खंभे टूटे
अबुलउला दरगाह के पास हाईमास्ट गिरी
ताज पूर्वी गेट उद्यान शाखा में टूटा पेड़
माल रोड पर दर्जनों पेड़ धराशाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed