फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the kidnapping, killing shoe artisan

अपहरण के बाद जूता कारीगर की हत्या

Mon, 02 Mar 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 02 Mar 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
ग्वालियर रोड स्थित गांव बरपुरा में पांच दिन से लापता जूता कारीगर का शव रविवार सुबह नाले में मिला। कारीगर के घरवालों ने गांव के ही दो लोगों पर अपहरण का शक जताया था। इसको लेकर सुबह पंचायत भी हुई थी। शक के दायरे में आए दोनों युवक भी मौजूद थे। पंचायत खत्म होने के कुछ देर बाद ही नाले में जूता कारीगर की लाश मिल गई। घरवाले हत्या करके शव नाले में फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

दौलत राम (50) 25 फरवरी को गांव के लाखन सिंह की बेटी की शादी में गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटे। घरवालों ने तलाश किया। बाद में गुमशुदगी की तहरीर दी। भाई भगवान सिंह ने बताया कि दौलतराम को गांव के दो जूता कारीगरों के साथ जाते देखा गया था। रविवार सुबह गांव में पंचायत की गई। कारखाने के कारीगर भी बुलाए गए। परिवारीजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद कई घरों की तलाशी ली। सुबह 10 बजे पंचायत खत्म हो गई। एक घंटे बाद ही नाले में पानी में शव उतराता मिला। मृतक की जीभ बाहर निकली थी। कपड़े फटे थे। लाश दो दिन पुरानी लग रही थी। मृतक के घरवालों ने हत्या करके शव को फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, जूता कारीगर की मौत का डूबने से होना बताया गया है। परिवारीजनों ने थाना सदर में दो लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सदर का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बाक्स
फैक्ट्री के खिलाफ खड़ा हुआ था दौलत
परिवारीजनों के मुताबिक, दौलत राम 10 साल पहले हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक जूता फैक्ट्री में काम करता था। प्रबंधन ने उसे नौकरी से निकाल दिया। वह इस फैसले के खिलाफ खड़ा हो गया। आठ साल पहले लेबर कोर्ट में वाद दायर किया। तब से मामला कोर्ट में चल रहा है। मार्च के पहले सप्ताह में फैसला होना था। इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed