फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the investigation, the CO allowed the woman from Gujarat to go

सीओ ने जांच के बाद गुजरात की महिला को जाने की दी अनुमति

Sun, 16 Jan 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
After the investigation, the CO allowed the woman from Gujarat to go
मैनपुरी। पिछले एक महीने से जिला अस्पताल में भर्ती महिला के पति के अस्पताल पहुंचने के बाद रविवार को सीओ अमर बहादुर जिला अस्पताल पहुंचे। सीओ ने महिला के पति और महिला से बातचीत की। सीओ ने जांच के बाद महिला को गुजरात ले जाने की अनुमति उसके पति को दे दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक महीने पहले एक महिला घायलावस्था में कोई छोड़ गया था। महिला के सिर में गंभीर चोट थी। समृद्ध भारत एनजीओ के अध्यक्ष रोहित कुमार मार्तंड और सचिव संगीता गौतम के प्रयास के बाद शनिवार की शाम महिला का पति उसे लेने जिला अस्पताल पहुंचा। महिला के पति बल्दवे भाई ईश्वर भाई ने 25 अक्तूबर को गुजरात के जिला खेड़ा के कपड़गंज थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उसके पति के पहुंचने की सूचना प्रभारी सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने पुलिस को दी। सूचना पर सीओ जिला अस्पताल पहुंचे और उसके पति से जानकारी हासिल करने के बाद महिला को साथ ले जाने की अनुमति दे दी। महिला के पति ने बताया कि उनके पास गुजरात जाने के लिए पैसे नहीं हैं। इस पर रोहित और संगीता ने रेलवे का रिजर्वेशन कराने का आश्वासन दिया। रिजर्वेशन होने तक अस्पताल में ही रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पति बल्देव भाई ईश्वर भाई का रविवार की रात जिला अस्पताल से मोबाइल चोरी कर लिया गया है। उन्होंने इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन और पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed