{"_id":"60bb87ce8ebc3e396a2bb9ce","slug":"after-the-cancellation-of-board-exams-students-focusing-on-preparing-for-competitive-exams-agra-news-agr494579781","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाएं निरस्त होने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पर फोकस कर रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाएं निरस्त होने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पर फोकस कर रहे विद्यार्थी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षा रद्द होने के साथ ही अब विद्यार्थी नीट और जेईई परीक्षा में जुट गए हैं। परीक्षा रद्द होने का आदेश आया तो परीक्षार्थियों से मानसिक तनाव कम हुआ है। फिलहाल कोचिंग सेंटर तो बंद हैं, लेकिन ऑनलाइन कोर्स करने में जुट गए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं की चिंता को दूर करके पूरा फोकस परीक्षाओं पर लगा रहे हैं। हालांकि वह परीक्षार्थी चिंतित हैं, जिन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं किया था।
कोरोना काल के कारण लंबे समय से स्कूल बंद चल रहे हैं। बीते सप्ताह तक परीक्षार्थी मानसिक तनाव में थे कि बोर्ड परीक्षाएं आखिर कब होंगी। अब परीक्षा निरस्त होने का आदेश आ गया है तो पूरा फोकस इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में लगा रहे हैं। कोविड-19 के कारण इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने चार बार जेईई की परीक्षा कराना सुनिश्चित किया था। जिसमें दो बार परीक्षा हो चुकी है। अप्रैल माह के बाद अभी तक परीक्षा नहीं हुई है। न ही उसकी कोई तारीख निर्धारित की गई है। जबकि संक्रमण नियंत्रण होने की दशा में नीट की परीक्षा अगस्त माह में प्रस्तावित है।
कक्षा 12वीं की परीक्षा रद होने से थोड़ी निराशा हुई है। मगर तनाव भी दूर हो गया है। पूरा फोकस इंजीनियरिंग परीक्षा पर लगा रहे हैं। कोरोना के कारण कोचिंग संस्थान बंद चल रहे हैं, इसलिए ऑनलाइन ही पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
आदित्य प्रताप सिंह, विद्यार्थी
- बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूरी हो गई थी। मगर परीक्षा जब तक नहीं हो जाती, तब तक तनाव मन में रहता। अब बोर्ड परीक्षा निरस्त होने के आदेश आ गए तो तनाव दूर हटा है। अब ऑनलाइन क्लास से पढ़ाई कर रहे हैं। ताकि बेहतर भविष्य बने।
कृष्ण कुमार, विद्यार्थी
- पहले पढ़ाई का दोहरा दबाव था। समझ नहीं आ रहा था कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी करें या फिर प्रतियोगी परीक्षा की। अब सिर्फ एक ही परीक्षा पर फोकस कर रहे हैं। बिना दबाव के तैयारी अच्छी हो जाती है।
मधुर पाठक, विद्यार्थी