{"_id":"69b5d45c7f4747614e0757dc","slug":"after-the-bhakiyu-protest-the-administration-stopped-the-excavation-of-the-pond-agra-news-c-421-1-sagr1004-3489-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाकियू के धरने के बाद प्रशासन ने रुकवाई तालाब की खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाकियू के धरने के बाद प्रशासन ने रुकवाई तालाब की खुदाई
Sun, 15 Mar 2026 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 15 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के उदयपुर कला गांव में तालाब काे अतिक्रमण मुक्त कराकर खुदाई एवं सफाई की मांग भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने उठाई थी। जिस पर राजस्व टीम ने तालाब की जमीन की पैमाइश की थी। पैमाइश में तालाब का सीमांकन होने से पहले ही पंचायत विभाग ने खुदाई का काम शुरू करा दिया था। सीमांकन से पहले खुदाई शुरू होने से अतिक्रमण की जद में आई तालाब की जमीन मुक्त नहीं हो पाई थी, तालाब का प्राचीन स्वरूप प्रभावित हो रहा था।
भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय सचिव श्रवण सिंह भदौरिया ने बताया कि तालाब की दोषपूर्ण खुदाई का उनकी टीम ने विरोध किया। सीमांकन से पहले शुरू कराई गई खुदाई के विरोध में संगठन के जिलाध्यक्ष हर्ष शर्मा, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष मोनू शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। धरना स्थल पर वार्ता के लिए पहुंचे तहसीलदार बाह संपूर्ण कुलश्रेष्ठ को भाकियू ने अतिक्रमणकारियों को लाभ पहुंचाने के लिए किए जा रहे दोषपूर्ण खुदाई कार्य को बंद कराए जाने और तालाब का सीमांकन कराए जाने की बात बताई। तहसीलदार ने तत्काल प्रभाव से खुदाई कार्य रुकवाने एवं तालाब का सीमांकन कराए जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर धरना समाप्त हो सका। धरना देने वालों में पिंकू भदौरिया, आकाश भदौरिया, वीरेंद्र सिंह तोमर, सचिन कुमार, अजय भदौरिया, हरिओम यादव, सुनील राजावत, दीनदयाल बघेल, राधेश्याम, परशुराम बघेल, संदीप यादव, अरविंद बहलोत, तुलसीराम कुशवाह, राममूर्ति राघव, सत्यवीर सिंह भदौरिया, निरोत्तम सिंह, धनीराम वर्मा, धीरज सिंह, उदय सिंह, राम भदौरिया, लवकुश राजपूत आदि रहे।