{"_id":"68f281860f9a7c1a9b020f6c","slug":"after-the-ban-on-samadhi-malkhan-got-absorbed-in-48-hours-of-meditation-kasganj-news-c-175-1-kas1003-138463-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: समाधि पर रोक के बाद 48 घंटे की साधना में लीन हुए मलखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: समाधि पर रोक के बाद 48 घंटे की साधना में लीन हुए मलखान
Fri, 17 Oct 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। थाना सिकंदरपुर वैश्य के रैदासपुर में मलखान अब जमीन पर बैठकर 48 घंटे की आध्यात्मिक साधना कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने जमीन के अंदर समाधि में साधना करने के लिए गड्ढा बनवाया था, जिसे पुलिस ने बंद करा दिया था। मलखान को जमीन के ऊपर बैठकर पूजा पाठ करने की अनुमति दी थी। उनके जमीन के अंदर समाधि को लेकर आसपास के गांव में काफी चर्चा थी।
फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया पर एक महीने से मलखान के जमीन के अंदर समाधि लेने की चर्चाएं वायरल हो रही थी। मलखान हनुमान की भक्ति में काफी लीन रहते हैं। उनके आराध्य देव हनुमान हैं। उन्हें आकाशवाणी से संदेश मिला था कि जमीन के अंदर समाधि लो तो दिव्य शक्ति मिलेगी इससे विश्व शांति और लोगों को स्वस्थ लाभ हो सकेगा। मगर पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी।
इसके बाद मलखान ने जमीन पर बैठकर आध्यात्मिक साधना शुरू कर दी है। उनके आसपास अन्य लोग भी बैठे हैं। वह भी भगवान का नाम ले रहे हैं। उनके साथ बैठे रामवीर ने बताया कि दिनरात लोग उनके आसपास बैठकर राम नाम का जाप कर रहे हैं। आसपास के गांव से भी लोग आ रहे हैं।