फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the accident, there was an uproar on the ghat, the shouts of Har Har Ganga were suppressed

Agra News: हादसे के बाद घाट पर मचे चीत्कार, दब गए हर हर गंगे के जयकारे

Sun, 04 Jun 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
After the accident, there was an uproar on the ghat, the shouts of Har Har Ganga were suppressed
कासगंज। कलश विसर्जन को गए श्रद्धालुओं के गंगा में डूबने के बाद कछला गंगाघाट का माहौल गमगीन हो गया, मची चीत्कार में कुछ देर पहले तक लग रहे हर-हर गंगे के जयकारे की गूंज गायब हो गई। डूबे श्रद्धालुओं के परिजन की चीखें और करुण कृंदन ही लोगों को सुनाई दे रहीं थी। बताया गया कि डूबने वाले दोनों युवक अपने-अपने परिवार के इकलौते चिराग हैं, उनके माता पिता के साथ परिवार के अन्य सदस्य इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। हादसे की सूचना के बाद गांव के वो लोग भी मौके पर पहुंच गए जो गंगा स्नान को नहीं गए थे। हादसे में डूबकर लापता हुआ अभय (18) अपने पिता उदयवीर का इकलौता पुत्र है। वह बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। उसकी एक बहन और है। पिता गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। अभय का डूबकर लापता हो जाना परिवार के लिए बड़ा सदमा है। जिसे परिवार के लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। वहीं डूबे दूसरे युवक आनंद (25) भी अपने पिता भरत सिंह का इकलौती संतान है। भरत सिंह भी खेती का कार्य करते हैं। भरत सिंह और उनके परिजन आनंद के डूबने के सदमें को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। दोनों ही परिवार के लोगों को मौके पर मौजूद गांव के अन्य लोग ढांढस बंधाने का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन

कासगंज। गंगा में डूबे आनंद की शादी करीब 2 वर्ष पहले ही हुई है, उसका एक वर्ष का बेटा है। आनंद की पत्नी का भी रो रोकर बुरा हाल है। वह बार बार बेहोश हो रही थी।
विज्ञापन


कासगंज। भिटौना गांव में दोपहर के समय जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो लोग सहम गए और दो नौजवान युवकों के गंगा में डूब जाने की घटना से बेहत आहत नजर आए। पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। गांव के कई परिवारों में तो सायं के समय चूल्हे भी नहीं जले और लोग शोक में डूबे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed