{"_id":"650dea29849a9b7545084db4","slug":"after-standing-in-line-for-one-and-a-half-hour-the-doctor-does-the-treatment-in-2-minutes-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-4955-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डेढ़ घंटे लाइन में लगने के बाद डॉक्टर 2 मिनट में कर देते हैं उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डेढ़ घंटे लाइन में लगने के बाद डॉक्टर 2 मिनट में कर देते हैं उपचार
Sat, 23 Sep 2023 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। बुखार की महामारी के बीच मरीजों को जिला चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ओपीडी कक्ष में चिकित्सक से मिलने के लिए मरीज एक से डेढ़ घंटे की लाइन में लगता है और फिर चिकित्सक 2 मिनट में ही मरीज का परीक्षण कर दवा लिख देते हैं। एक- एक चिकित्सक को 150 से 200 मरीज 5 से साढ़े पांच घंटे के बीच देखने पड़ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में भीड़ का आलम था। ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से शुरू होने का निर्धारित है। साढ़े आठ बजे से चिकित्सक पहुंचने शुरू हुए। पौने बजे तक 10 चिकित्सक पहुंच पाए। करीब 9 बजे ओपीडी का कार्य शुरू हुआ। सुबह से ही ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे समय बढ़ रहा था, वैसे-वैसे मरीजों की लाइन लंबी होती जा रही थी। पर्चा काउंटर, दवा काउंटर और लैब पर मरीजों की भीड़ थी। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में सवा तीन सौ बुखार के मरीज थे। बुखार के मरीजों की जांच चिकित्सकों के द्वारा लिखी गई। जांच कराने के लिए ये मरीज पैथोलॉजी पर एकत्रित थे। यहां भी सैंपल देने के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा था। सैंपल देने के बाद जांच रिपोर्ट के लिए मशक्कत करनी पड़ी। जब से बुखार की महामारी शुरू हुई है तब से ऐसा ही क्रम लगातार बना हुआ है। बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार के पीड़ित मरीजों की संख्या बड़ी है। जांच के दौरान डेंगू पीडि़त मिली बालिका को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया। शुक्रवार को जांच के लिए भी मरीज परेशान होते देखे गए। पैथोलॉजी लैब का संचालन 12 बजे तक होता है। 12 बजे के बाद ओपीडी में दिखाकर जांच के लिए पहुंचने वाले मरीजों के जांच के लिए सैंपल नहीं लिए जा सके। जिला चिकित्सालय का अल्ट्रासाउंड सेंटर भी चिकित्सक के नहीं आने से बंद था। दुर्घटना का शिकार होने के बाद से चिकित्सक अवकाश पर थे। मरीजों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रहीं थीं।
वर्जन-
- प्रतिदिन ओपीड़ी में भीड़ बढ़ रही है। बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। भीड़ अधिक होने के कारण चिकित्सकों को अधिक मरीज देखने पड़ रहे हैं। 8-10 चिकित्सक प्रतिदिन ओपीडी में मौजूद रहते है।- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस।
विज्ञापन
वर्जन-
- प्रतिदिन ओपीड़ी में भीड़ बढ़ रही है। बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। भीड़ अधिक होने के कारण चिकित्सकों को अधिक मरीज देखने पड़ रहे हैं। 8-10 चिकित्सक प्रतिदिन ओपीडी में मौजूद रहते है।- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस।
विज्ञापन