फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After Jaipur-Bharatpur, theft in Agra, accused arrested in encounter

Agra News: जयपुर-भरतपुर के बाद आगरा में चोरी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Jan 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
After Jaipur-Bharatpur, theft in Agra, accused arrested in encounter
आगरा। थाना शाहगंज के अर्जुन नगर में रेलवे के लोको पॉयलट के घर के ताले तोड़कर गहने और नकदी चोरी करने के आरोपी को शनिवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में पता चला कि उसने जेल में बने दोस्त के साथ मिलकर तीन वारदात को अंजाम दिया था। अर्जुन नगर से पहले जयपुर और भरतपुर चोरी करने गए थे। भरतपुर से लाखों की चोरी के बाद आगरा आए थे।
विज्ञापन

मूलरूप से बरहन के रहने वाले देवेश पचाैरी पत्नी ममता के साथ वेस्ट अर्जुन नगर में किराये पर अरुण जैन के मकान में रहते हैं। रेलवे में लोको पायलट हैं। 6 जनवरी को डयूटी पर गए थे। पत्नी मायके गई हुई थीं। सात जनवरी को वो ड्यूटी से आए तो घर के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने मकान मालिक के घर में भी ताले तोड़ने का प्रयास किया। वह भी घर में नहीं थे। चोर ताले तोड़ने में सफल नहीं हो सके थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि शनिवार रात को भोगीपुरा में पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी दुकान के ताले से छेड़छाड़ करते हुए एक चोर को देखा। इस पर पकड़ने का प्रयास किया। आरेापी बाइक से नवीन नगर कॉलोनी की तरफ भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया। रास्ते में बाइक फिसल गई। पुलिस के घेरने पर वो फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की पहचान रंजीत उर्फ कुलंडी निवासी कागाराैल के रूप में हुई। उससे एक तमंचा, कारतूस, बाइक मिली। इसके अलावा चोरी किए गए जेवरात और 5500 रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जेल में हुई दोस्ती, फिर की वारदात
एसीपी ने बताया कि आरोपी रंजीत पर 14 प्राथमिकी दर्ज हैं। वह चोरी की वारदात को अंजाम देता है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी के मामले में खेरागढ़ थाना से जेल भेजा गया था। तभी उसकी दोस्ती जेल में बंद आरोपी बादल से हो गई। वह कासगंज के अमांपुर का रहने वाला है। कमला नगर थाना पुलिस ने बादल को जेल भेजा था। दोनों में दोस्ती हो गई। उन्होंने जेल से बाहर आने पर चोरी की योजना बनाई। पहले जयपुर गए। वह ताला लगे घरों की रेकी करने लगे। मगर चोरी में सफल नहीं हुए। इस पर भरतपुर आ गए। यहां पर एक घर में ताला लगा मिला। ताले तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दे डाला। इसके बाद अर्जुन नगर में रेकी की। लोको पायलट के घर में ताला लगा देखकर प्रवेश कर गए। भूतल पर लगे तालों को नहीं तोड़ पाए। बाद में पहली मंजिल पर लोको पायलट के घर को निशाना बनाया। पुलिस बादल की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed