{"_id":"69ade1fdb69f44d61309e0b4","slug":"after-holi-people-rush-to-return-to-work-jostling-for-bus-seats-agra-news-c-25-1-agr1034-1005702-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: होली के बाद काम पर लाैटने की जल्दी, बसों में सीट की मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: होली के बाद काम पर लाैटने की जल्दी, बसों में सीट की मारामारी
विज्ञापन
आगरा। होली के अवकाश समाप्त होने के बाद रविवार को रोडवेज और रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ रही। बसों में सीट नहीं मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आईएसबीटी पर लोग बसों के इंतजार में खड़े नजर आए।
घर से बाहर दूसरे जिलों में रहने वाले लोग मंगलवार होलिका दहन पर ही आ गए थे। बुधवार को होली थी। इसके बाद शनिवार तक छुट्टियां थीं। रविवार को होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद लोग वापसी का रुख कर रहे थे। इस कारण आईएसबीटी पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ रही। दिल्ली और हरियाणा रूट की बसों में बैठने के लिए सीट के लिए मारामारी मची रही। ईदगाह, बिजलीघर और फाउंड्री नगर डिपो पर भी ऐसी स्थिति रही। लोग अवैध स्टैंड अबुल उलाह दरगाह कट, वाटर वर्क्स, रामबाग फ्लाईओवर पर बसों का इंतजार करते नजर आए। बसों के आने पर भीड़ के कारण लोगों को दौड़ लगानी पड़ रही थी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि 18 फरवरी से 800 से अधिक बसों को संचालन किया जा रहा है। बसों के अतिरिक्त फेरे भी कराए गए जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
पांच लाख यात्रियों से कमाए सात करोड़
होली पर परिवहन निगम ने 28 फरवरी से 200 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों में 5 लाख से अधिक लोगों ने यात्रा की। होली से पहले और बाद में संख्या अधिक रही। इससे निगम को सात करोड़ रुपये की कमाई हुई।