फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After having three daughters treated for birth of a son medicines damaged kidneys

बेटे की चाहत: तीन बेटियों के बाद कराया इलाज, ऐसी दवाएं खिलाईं... नहीं की जान की परवाह; खराब हो गईं किडनियां

Tue, 31 Oct 2023 01:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 Oct 2023 01:54 PM IST
सार

बेटे की चाहत में विवाहिता के जीवन से खिलवाड़ किया गया। तीन बेटियों के बाद एक बेटे की चाहत में ससुराल वाले इस कदर अंधे हो गए कि विवाहिता की जान की भी परवाह नहीं की। अब विवाहिता की किडनियां खराब हो गई हैं। वो जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है।

विज्ञापन
After having three daughters treated for birth of a son medicines damaged kidneys
women crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटे की चाहत में एक विवाहिता का ससुराल में उत्पीड़न किया गया। तीन बेटियां पैदा हुईं तो बेटे की चाहत में उसे अलग-अलग तरह की दवाएं खिलाई जाने लगी। बेटा तो पैदा नहीं हुआ लेकिन विवाहिता की दोनों किडनियां खराब हो गईं। अब वह जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है। ससुरालीजन के खिलाफ थाना शाहगंज में मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


शाहगंज निवासी रूबी ने पति आशीष कुमार, सास सुषमा देवी उर्फ गुड्डी, ससुर नाहर सिंह, देवर अनूप सिंह और ननद प्रिया सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रूबी ने पुलिस को बताया कि आठ साल पहले शादी आवास विकास सेक्टर-चार निवासी नाहर सिंह के साथ हुई थी। तीन बेटियां सात, चार और एक वर्ष की हैं। बेटा पैदा न होने पर ससुराली उत्पीड़न कर रहे थे। अलग-अलग दवाइयां खिलाते थे, जिससे स्वास्थ्य बिगड़ गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: सुहागरात पर दुल्हन ने रखी ऐसी शर्त, डॉक्टर पति की उड़ गई नींद; थाने पहुंचकर सुनाया दुखड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


किडनी हुईं फेल
जांच कराने पर पता चला कि दोनों किडनी फेल हो गई हैं। इस कारण डायलिसिस करानी पड़ती है। इस कारण तीन महीने से इलाज चल रहा है। आरोप लगाया कि ससुरालीजन उनकी हत्या कर पति की दूसरी शादी कराना चाहते हैं। इलाज भी नहीं करा रहे हैं। थाना प्रभारी आलोक सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - यूपी: नवविवाहिता को जानवरों के तबेले में गुजारनी पड़ीं 10 रातें, ससुराल वालों ने ऐसा क्यों किया? सामने आया सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed