फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After four hours, the bikers gang robbed the woman's chain

चार घंटे बाद बाइकर्स गैंग ने महिला की चेन लूटी

Sat, 30 Oct 2021 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
After four hours, the bikers gang robbed the woman's chain
आगरा। सिकंदरा स्थित अरविंद कॉलोनी के पास शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे बाइकर्स गैंग ने कस्टम अधिकारी की पत्नी ऋचा कमलेश पाठक के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। वह एक्टिवा से दो बच्चों के साथ बाजार से घर आ रही थीं। घर के पास वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। घटना की जानकारी पर भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल पहुंच गए। उन्होंने बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस से बात की। यह वारदात सेक्टर-16 में व्यापारी को बंधक बनाने की घटना के चार घंटे बाद ही हुई।
विज्ञापन

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि ऋचा कमलेश पाठक कारगिल से शास्त्रीपुरम मार्ग पर स्थित द्वारिका आर्चिड कॉलोनी में रहती हैं। पति मुंबई में तैनात हैं। वह खरीदारी करने बाजार गई थीं। शाम को स्कूटर पर आ रही थीं। छोटा बच्चा आगे था जबकि बड़ा बेटा पीछे सीट पर बैठा था। तभी पीछे से दो बदमाश आए। एक ने झपट्टा मारकर ऋचा के गले की चेन सोने की लूट ली। यूटर्न लेने के बाद वापस कारगिल की तरफ चले गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर कॉलोनी में ही रहने वाले संघ के एक पदाधिकारी आ गए। उन्होंने विधायक को जानकारी दी। विधायक की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। चेन एक तोले की थी। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि महिला से चेन लूट की घटना सामने आई है। टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल का कहना था कि वह पीड़ित महिला से मिले। इसके बाद पुलिस अधिकारियों से बदमाशों की धरपकड़ को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि त्योहार पर बाजार में भीड़ नजर आ रही है। अपराधी सक्रिय न हों, इसके लिए पुलिस को गश्त करनी चाहिए। बाजार से लेकर आम रास्तों पर पुलिस नजर आनी चाहिए। इसके लिए वो पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed