फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After death of youth in road accident family members blocked the highway

Agra: हादसे में घायल युवक ने इलाज के दाैरान तोड़ा दम, शव रखकर परिजनों ने जाम किया हाईवे; वाहनों की लंबी कतार

Wed, 19 Mar 2025 05:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 19 Mar 2025 05:55 PM IST
सार

सड़क हादसे में घायल युवक की माैत के बाद परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। आगरा-दिल्ली हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटों वाहन जाम में फंसे रहे।
 

विज्ञापन
After death of youth in road accident family members blocked the highway
हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के गैलाना में 13 मार्च की रात बेकाबू फाॅर्च्यूनर कार की टक्कर से घायल 20 वर्षीय लोकेश बघेल की 6 दिन इलाज के बाद माैत पर लोग भड़क गए। बुधवार शाम 5.20 बजे नेशनल हाईवे के आईएसबीटी कट पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे हाईवे की दोनों लेन पर 5-5 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन




लोगों ने आसपास के लिंक मार्गों से वाहन निकालने शुरू किए। इससे इन मार्ग पर भी वाहन फंस गए। पुलिस ने जबरन लोगों को हटाने का प्रयास किया। इस पर नारेबाजी होने लगी। लोगों का कहना था कि घटना के बाद से ही पुलिस लापरवाही कर रही है। आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की। कार से एक साथ 6 से अधिक लोगों को राैंदा गया था। 2 घंटे बाद एसीपी हरीपर्वत ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं जाम खोला जा सका।
विज्ञापन




13 मार्च को गैलाना मार्ग पर तेज रफ्तार फाॅर्च्यूनर ने 6 से अधिक लोगों को राैंदा था। गैलाना निवासी लोकेश बघेल बिजली मैकेनिक था। वह घर का सामान लेने जा रहा था। तभी कार ने टक्कर मार दी थी। उसके पेट में चोट लगी थी। उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार रात को लोकेश की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार शाम 5 बजे परिजन शव लेकर आए। 20 मिनट बाद आईएसबीटी कट पर आकर शव हाईवे पर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में लोग बैठ गए। कुछ ही देर में हाईवे की दोनों तरफ की लेन और सर्विस रोड पर वाहन फंस गए। लोगों ने अपने वाहनों को भावना एस्टेट, महर्षि पुरम, ट्रांसपोर्ट नगर, लाॅयर्स कालोनी, मऊ रोड आदि से निकालना शुरू किया। इस पर यहां पर भी जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों का हाल बेहाल हो गया। शाम तकरीबन 7:15 बजे एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही जाम खोला जा सका। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।


लोगों से कहा मुकदमा दर्ज कर लेंगे
हाईवे पर जाम लगने के बाद एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह पहुंचे थे। आसपास के थानों न्यू आगरा, एत्माद्दाैला, कमला नगर, हरीपर्वत की फोर्स को भी बुलाया गया। पुलिस ने लोगों को जबरन उठाने का प्रयास किया, लेकिन लोग भड़क गए। पुलिस कर्मियों से तीखी नोंकझोंक हुई। इस पर पुलिस ने माइक से एनाउंस करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी बोल रहे थे कि जाम लगाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा, कार्रवाई कर दी जाएगी। बावजूद इसके गैलाना के लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे। महिलाएं भी हटने का तैयार नहीं थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed