{"_id":"6a1c9d9bd39e29fb6902eb8e","slug":"after-bittus-death-sleep-was-broken-and-the-well-was-closed-agra-news-c-25-1-agr1008-1073976-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिट्टू की मौत के बाद टूटी नींद, बंद कराया कुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिट्टू की मौत के बाद टूटी नींद, बंद कराया कुआं
Mon, 01 Jun 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
जैतपुर के गोपालपुरा गांव में बिट्टू की मौत के बाद बंद कराया कुआं
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
बाह। बिट्टू की मौत के तीन दिन बाद सोए सिस्टम की नींद टूटी और खुले पड़े कुएं को रविवार शाम बंद करा दिया है। जैतपुर के गोपालपुरा गांव में 28 मई को खेलते समय 70 फीट गहरे कुएं में गिर कर 4 साल की मासूम बिट्टू की मौत हो गई थी।
जुड़वा बहनें बिट्टू और किट्टू अपनी मां हेमा और पिता सौरभ तिवारी के साथ फिरोजाबाद के पीतमपुर सरैया गांव से गोपालपुरा में अनिल कटारा के घर एकादशी के उद्यापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। जुड़वा बहनें घर के सामने स्थित कुएं के पास खेल रही थी। तभी बिट्टू कुएं में गिर गई। 3 घंटे बाद निकाली गई बिट्टू की मौत हो गई थी। बिट्टू की मौत के लिए सिस्टम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे पिता सौरभ तिवारी ने जांच और कार्रवाई की मांग उठाई थी। उन्होंने देरी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने, ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता न होने पर सवाल उठाए थे। बिट्टू की मौत के 3 दिन बाद सोए सिस्टम की नींद टूटी, रविवार की शाम खुले पड़े कुएं को बंद करा दिया है। कुएं के चारों ओर रस्सी भी बांध दी है। एसओ जैतपुर ने बताया कि कुएं को बंद करा दिया है। अन्य खुले पड़े कुएं भी बंद कराए जाएंगे।