{"_id":"663e5d54698d1f5bd607a8ed","slug":"after-asking-for-the-address-of-the-village-the-young-man-was-beaten-with-a-rod-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-117205-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गांव का पता पूछने के बाद युवक को सरिया से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गांव का पता पूछने के बाद युवक को सरिया से पीटा
Fri, 10 May 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 10 May 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
गांव का पता पूछने के बाद युवक को सरिया से पीटा
-बाइक भी तोड़ डाली, चार नामजद सहित 8 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। गांव सहन में दवा लेने के लिए गए गांव टीकराहार निवासी युवक से नामजद लोगों ने गांव के बारे में पूछा, जैसे ही उसने गांव का नाम बताया तो आरोपी हमलावर हो गए। लोहे की सरिया और तमंचे की बट से पीटकर युवक को घायल कर दिया। बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कुर्रा पुलिस ने चार नामजद सहित 8 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुर्रा क्षेत्र के गांव टीकराहार निवासी अखलेश यादव ने बताया कि 8 मई की शाम को वह गांव निवासी हरिओम के साथ दवा लेने के लिए गांव सहन स्थित मेडिकल पर गए थे। तभी वहां मौजूद इंद्रजीत चौहान, राजू चौहान, लला चौहान निवासी लक्ष्मीपुर, गेरुआ अंगौछा डाले एक व्यक्ति व चार अन्य लोगों ने पूछा की कहां रहते हो। उसने कहा कि वह टीकराहार रहता है तो आरोपी उग्र हो गए। जब तक वह कुछ समझ पाते सरिया और तमंचे की बटों से उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने सरिया से उसकी बाइक को भी तोड़ डाला। वह किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागा। इस दौरान उसका मोबाइल भी कहीं पर गिर गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद सहित 8 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।