फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After arrival of DAP, farmers are now wandering to collect it

Agra News: डीएपी पहुंचने के बाद अब उसे लेने के लिए भटक रहे किसान

Fri, 17 Nov 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
After arrival of DAP, farmers are now wandering to collect it
किशनी। सहकारी संघ किशनी पर दो दिन में 800 बोरी डीएपी खाद भेजे जाने के बाद भी क्षेत्र के किसान खाद पाने के लिए परेशान हो रहे हैं। सहकारी संघ की पॉश मशाीन में खाद का स्टॉक दर्ज नहीं होने के कारण खाद का वितरण नहीं हो पा रहा है। किसान पूरे दिन सहकारी संघ पर जमे रहते हैं, लेकिन उनको खाद नहीं मिल पा रही है। किेसानों का आरोप है कि कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के किसानों को खाद लेने के लिए भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


धान की फसल काटने के बाद से ही किसानों को डीएपी की जरूरत होती है। अधिकांश किसान धान की कटाई के तुरंत बाद गेहूं की बुवाई शुरू कर देते हैं। आलू की पैदावार करने वाले किसानों को भी डीएपी खाद की जरूरत होती है। किसान डीएपी खाद के लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन उनको खाद नहीं मिल पा रही है। बाजार में खाद की जमकर कालाबाजारी हो रही है। किसानों को मजबूरी में बाजार में दुकानदारों से तय कीमत से कहीं ज्यादा कीमत पर डीएपी खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन


दो दिन पहले जिले में डीएपी खाद बड़ी मात्रा में सरकार द्वारा भेजी गई। अधिकारियों ने किशनी सहकारी संघ पर दो दिन में 800 बोरी खाद भेजी। लेकिन अधिकारियों ने पॉश मशीन में खाद का स्टॉक ही नहीं डाला है। इससे किसानों को सहकारी संघ पर खाद उपलब्ध होने के बाद भी खाद का वितरण नहीं हो पा रहा है। सहकारी संघ के सचिव राजवीर सिंह यादव का कहना है कि जब तक मशीन में स्टॉक नहीं डाला जाएगा, तब तक खाद का वितरण नहीं हो सकेगा। शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में किसान सहकारी संघ पर पहुंचे, लेकिन खाद का वितरण नहीं हो सका। भारतीय किसान यूनियन किसान के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे ने जल्द ही पॉश मशीन में स्टॉक भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed