फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After Agra, Gujarat police raided Shikohabad.

Agra News: गुजरात पुलिस ने आगरा के बाद शिकोहाबाद में दी दबिश

Sat, 07 Mar 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
After Agra, Gujarat police raided Shikohabad.
शिकोहाबाद। अहमदाबाद (गुजरात) स्थित थाना सरदार नगर की पुलिस ने एक आरोपी की तलाश में नगर क्षेत्र में दबिश दी। मगर आरोपी नहीं मिला। इस पर टीम आगरा चली गई।
विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद के थाना सरदार नगर क्षेत्र में शिकोहाबाद एवं आगरा के युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। वारंट नोटिस जारी होने के बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हुए थे। वह गुजरात पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए अपने घर से भाग आए थे। गुजरात पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के मोबाइल नंबरों की लोकेशन के आधार पर दबिश देना शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस टीम दोपहर एक बजे करीब थाना शिकोहाबाद पहुंची। यहां उन्होंने थाने में आरोपी के खिलाफ वारंट दिखाते हुए कार्रवाई की। उन्होंने संबंधित स्थानों पर दबिश दी। पुलिस टीम ने बताया कि शिकोहाबाद क्षेत्र में आरोपी मोहन की तलाश में टीम आई है। उसके न्यायालय ने वारंट जारी किए हैं। शिकोहाबाद में आरोपी की तलाश करने के बाद वह आगरा में एक अन्य आरोपी की तलाश के लिए रवाना हो गए। इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कहना है कि गुजरात पुलिस भले ही क्षेत्र में दबिश देने आई हो, लेकिन उसने हमारे थाने में आमद नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed