{"_id":"69d57937da235d16c20acf89","slug":"after-a-period-of-stress-and-illness-coach-vijayalakshmi-returns-to-the-hostel-agra-news-c-365-1-sagr1044-107350-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तनाव और बीमारी के बाद वापसी, कोच विजयलक्ष्मी ने संभाली हॉस्टल की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तनाव और बीमारी के बाद वापसी, कोच विजयलक्ष्मी ने संभाली हॉस्टल की कमान
विज्ञापन
आगरा। स्टेडियम में हुए विवाद और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बाद आखिरकार कबड्डी कोच विजयलक्ष्मी सिंह ने सोमवार को वापसी करते हुए दोबारा अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। बीते दिनों विवाद के बाद हुए तनाव का असर उनकी सेहत पर पड़ा था, जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था।
स्वास्थ्य में सुधार होने पर शनिवार को डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। चिकित्सकों द्वारा फिट घोषित किए जाने के बाद उन्होंने अपना फिटनेस प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा किया और सोमवार को नियमित रूप से अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली।
स्टेडियम में हुआ विवाद पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा था। मामला बढ़ने पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद रविवार तक दोनों पक्षों के बीच सहमति के साथ समाधान हो गया। सोमवार को जब विजयलक्ष्मी मैदान में पहुंची तो खिलाड़ियों में उत्साह दिखा। प्रशिक्षण गतिविधियां भी एक बार फिर व्यवस्थित होती दिखी।
विज्ञापन
विजयलक्ष्मी सिंह ने बताया कि अब उनकी तबीयत बेहतर है। उन्होंने कहा, ''खिलाड़ियों के बीच लौटकर अच्छा लग रहा है और अब पूरी ऊर्जा के साथ प्रशिक्षण पर ध्यान दूंगी।'' स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का कहना है कि कोच की वापसी से प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।