फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After 15 days, the POS server was restored and farmers started receiving fertilizers.

Agra News: 15 दिन बाद सुधरा पीओएस सर्वर, किसानों को मिलने लगी खाद

Fri, 24 Jul 2026 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
After 15 days, the POS server was restored and farmers started receiving fertilizers.
आगरा। किसानों के उखाद खरीदने में पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन के चलने में सर्वर की समस्या खत्म हो गई है| बृहस्पतिवार दोपहर से किसानों को सामान्य रूप से खाद वितरित की गई। अब उन्हें फसलों के लिए पर्याप्त खाद मिल सकेगी |
विज्ञापन

जिले में पिछले करीब 15 दिनों से सर्वर के कार्य न करने के कारण पीओएस मशीन से खाद वितरण नहीं हो पा रहा था | हाल यह था कि दिनभर में मात्र एक से दो घंटे ही खाद वितरित हो रही थी। इस तकनीकी दिक्कत की वजह से किसानों को खरीफ सीजन की फसलों धान, बाजरा, मक्का और अन्य के लिए डीएपी, यूरिया व अन्य खाद नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

सर्वर की समस्या हो गई है दूर
पिछले कुछ दिनों से सर्वर दिक्कत के कारण पीओएस मशीन के कार्य नहीं करने से खाद वितरण नहीं हो रहा था | अब सर्वर की समस्या समाप्त हो गई | जिले के सभी किसान किसी भी सहकारी समिति से जाकर खाद ले सकते हैं| -सतीश कुमार, एआर सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पीओएस
केंद्र सरकार ने उर्वरक बिक्री में पारदर्शिता के लिए आधार सक्षम इलेक्ट्रॉनिक मशीन लगाई है। यही पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) है। यह किसान के आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट को स्कैन करती है। इसके बाद ही खाद वितरण करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed