फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Afim doda recovered from overturned canter on Agra-Lucknow Expressway in Mainpuri

मैनपुरी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटे कैंटर से 1.50 करोड़ का डोडा बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 14 Jan 2022 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Jan 2022 05:43 PM IST
सार

मैनपुरी में पुलिस ने एक कैंटर से 1428 किलोग्राम अफीम का डोडा किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कैंटर का पीछा किया था, तभी कैंटर एक्सप्रेसवे पर पलट गया। तलाशी के दौरान कैंटर में लदे बोरों में डोडा भरा मिला। 

विज्ञापन
Afim doda recovered from overturned canter on Agra-Lucknow Expressway in Mainpuri
कैंटर में लदा डोडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 79 किमी के समीप पलटे कैंटर में करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की अफीम का डोडा बरामद हुआ है। शुक्रवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। पुलिस अब गाड़ी मालिक व बरामद माल के संबंध में जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे माइल स्टोन 79 के पास बृहस्पतिवार की देरशाम गुजरात के नंबर का कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया था। कैंटर  में करीब 102 बोरा लदे हुए थे, जिनमें अफीम का डोडा भरा हुआ था। 
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान मिली सफलता 
एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि जिले की सीमा पर चेकिंग चल रही है। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल को सूचना मिली थी कि एक कैंटर में तस्करी कर लाया गया मादक पदार्थ लदा हुआ है। जब कैंटर का पीछा किया तो वह माइल स्टोन 79 किमी पर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद कैंटर चालक और खलासी मौके से भाग गए। 102 बोरे में करीब 1428 किलोग्राम अफीम का डोडा बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि गाड़ी का नंबर आदि ट्रेस हो चुका है, जल्द ही तस्करी करने वालों को पुलिस ढूंढ निकालेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed