{"_id":"5c02e8e9bdec22416939745b","slug":"afghan-woman-missing-from-delhi-location-found-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान की युवती के लापता होने की सूचना से मचा हड़कंप, कासगंज में मिली थी लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानिस्तान की युवती के लापता होने की सूचना से मचा हड़कंप, कासगंज में मिली थी लोकेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान से भारत घूमने आई युवती के दिल्ली से लापता होने और उसकी लोकेशन यहां मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया था कि युवती की लोकेशन कासगंज के अमांपुर में मिल रही है।
इस पर स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। हालांकि, इसी बीच युवती दिल्ली में मिल गई। नवंबर में आई युवती के भारत में ठहरने की अवधि समाप्त होने पर उसकी तलाश शुरू की गई।
अफगानिस्तान और भारतीय दूतावास के अधिकारी युवती के बारे में पता कर रहे थे। इस बीच युवती के कासगंज के अमांपुर में होने की जानकारी मिली। इस पर दूतावास के अधिकारी और दिल्ली के पुलिसकर्मी कासगंज पहुंचे।
विज्ञापन
एसपी से मिलकर पूरा मामला बताया। पुलिस ने युवती के बारे में पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस युवती के एक परिचित के घर पहुंची। इस बीच पता चला कि युवती दिल्ली में ही है। परिजनों की युवती से बात हो गई।

शनिवार को कासगंज पहुंचे दूतावास के लोगों ने एसपी को बताया था कि दिल्ली पुलिस के द्वारा जिन लोगों को युवती के साथ ट्रेस किया गया है वह कासगंज के अमांपुर के रहने वाले हैं। लेकिन वर्तमान में दिल्ली में रह रहे हैं। हालांकि बाद में युवती से संपर्क हो जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।