{"_id":"5e6cb1428ebc3ea7c94efd54","slug":"afghan-tourist-tried-entered-in-taj-mahal-without-thermal-screening-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: ताजमहल में बिना जांच के प्रवेश की कोशिश, अफगानी पर्यटक को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: ताजमहल में बिना जांच के प्रवेश की कोशिश, अफगानी पर्यटक को रोका
Sat, 14 Mar 2020 04:01 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Mar 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल परिसर में मास्क पहने लोग
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ताजमहल पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार को एक विदेशी पर्यटक बिना जांच के आगे बढ़ गया। उसे रोककर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई, जिसके बाद उसे ताजमहल में प्रवेश दिया गया।
कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत ताजमहल में पर्यटकों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। शनिवार दोहपर तकरीबन एक बजे एक अफगानी पर्यटक बिना जांच कराए आगे बढ़ गया था। उसको रोककर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
जांच में अफगानी पर्यटक स्वस्थ निकला। इसके बाद उसे ताजमहल में प्रवेश दिया गया। उधर, दो विदेशी पर्यटकों को ऊंट के काटने की सूचना पर जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लाया गया है। इसे लेकर शहर में अफवाह उड़ गई कि ये पर्यटक कोरोना संदिग्ध है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस के मामले सामने आने के बाद सबसे बुरा असर ताजमहल पर पड़ा। ताजमहल पर आने वाले सैलानियों की संख्या आधी रह गई है। पर्यटन सीजन जनवरी और फरवरी में पर्यटकों की संख्या कम रही।