फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   affray in agra

नाई की मंडी में बवाल, फायरिंग

Mon, 05 Jan 2015 02:16 AM IST
affray in agra
affray in agra Updated Mon, 05 Jan 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
affray in agra
बारावफात के जुलूस के दौरान रविवार शाम नाई की मंडी के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र फूलवाली गली तिराहा पर भारी बवाल हुआ। जुलूस में शामिल गाड़ियों से बिजली के तार टूटने पर दोनों समुदायों के लोग भिड़ गए। पुलिस के सामने ही ईंट-पत्थर और बोतल चले। फायरिंग भी की गई। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। 12 से अधिक लोगों को चोटें आईं। छह दुकानों में तोड़फोड़-लूटपाट की गई। भारी फोर्स आने के बाद स्थिति नियंत्रित हुई। एक ही समुदाय के 23 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, पथराव, जानलेवा हमले आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष हाजी बिलाल कुरैशी, हाजी असलम कुरैशी के नेतृत्व में जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया था। शाम तकरीबन छह बजे जुलूस मीरा हुसैनी होते हुए नाई की मंडी चौराहे की ओर जा रहा था। पुलिस भी साथ थी। पुलिस चौकी के पास फूल वाली गली तिराहा का इलाका मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। जुलूस में शामिल मेटाडोर और टैंपो पर म्यूजिक सिस्टम लगे हुए थे। यहां बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए थे। इससे गाड़ियों से टकरा रहे थे। जुलूस में शामिल लोग मेटाडोर को पास कराने के लिए तारों को डंडे से ऊपर उठा रहे थे। इस कोशिश में बिजली के तार टूटे और कई घरों की बिजली गुल हुई तो दूसरे समुदाय के लोग बाहर निकल आए। उन्होंने तार टूटने और इन्हें इस तरह से उठाने का विरोध जताया। इसी पर विवाद होने लगा।
विज्ञापन

कुछ ही देर में दोनों ओर से ईंट-पत्थर और बोतल फिंकाई शुरू हो गई। इससे बाजार में अफरातफरी और भगदड़ मच गई। दुकानों और घरों पर भी जमकर पथराव हुआ। लोगों ने बताया कि बलवे के दौरान देसी बम भी चले। उपद्रवियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की। दुकानदार शटर गिराकर अंदर ही कैद हो गए। इसके बाद नाई की मंडी का आधे से अधिक बाजार बंद हो गया। बताया गया कि फायरिंग भी हुई। पथराव में एक दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आईं, लेकिन रात तक तीन घायल ही सामने आए। इनमें मंटोला के रेहान व इरशाद और नाई की मंडी का अनूप है। पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसएसपी राजेश मोदक, एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी समीर सौरभ, एसपी प्रोटोकाल अशोक कुमार त्रिपाठी, चार सीओ सहित जिलेभर की पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति नियंत्रित की। हाजी बिलाल कुरैशी कक्कू गली में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें समझाया और खड़े होकर जुलूस को आगे निकलवाया। सीओ कोतवाली मनीषा सिंह ने बताया कि इलाके में तनाव के चलते पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। रिपोर्ट महावीर नाले के मोहम्मद इरशाद ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed