फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Affiliation will be granted only after paying a fine of Rs 54,500.

Agra News: संबद्धता 54,500 रुपये जुर्माना देने के बाद ही मिलेगी

Sun, 24 May 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Affiliation will be granted only after paying a fine of Rs 54,500.
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन न करने वाले संबद्ध महाविद्यालयों पर सख्त रुख अपनाया है। कार्यपरिषद ने इसे शासन एवं विश्वविद्यालय के निर्देशों की अवहेलना माना है।
विज्ञापन

हालांकि छात्रहित में यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे महाविद्यालयों को संबंधित विषय या पाठ्यक्रम में अस्थायी अग्रेतर संबद्धता पर तभी विचार होगा, जब वे प्रति विषय या पाठ्यक्रम 29,500 रुपये संबद्धता शुल्क एवं 25,000 रुपये अर्थदंड सहित कुल 54,500 रुपये जमा करेंगे।
विज्ञापन

कुलसचिव अजय मिश्रा के मुताबिक, नवीन महाविद्यालयों की स्थापना, नए विषय एवं पाठ्यक्रम शुरू करने और जिन महाविद्यालयों की संबद्धता सत्र 2026-27 में समाप्त हो रही थी, उन्हें शासन के निर्देशानुसार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना अनिवार्य था। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से समय-समय पर पत्र जारी कर सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्धारित समय सीमा में आवेदन करने के निर्देश दिए गए थे। ऑनलाइन पोर्टल 6 नवंबर, 2025 से 17 अप्रैल, 2026 तक सक्रिय रहा, इसके बावजूद कई महाविद्यालयों ने आगे की संबद्धता के लिए आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed