{"_id":"602529618ebc3ee93162ba21","slug":"ae-transfer-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4801585102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में ढाई महीने बाद अधीक्षण अभियंता विद्युत ने संभाला चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में ढाई महीने बाद अधीक्षण अभियंता विद्युत ने संभाला चार्ज
विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठर करते अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। ढाई माह पहले शासन ने उन्हें मैनपुरी स्थानांतरित किया था। पूर्व तैनाती स्थल से कार्यमुक्त न होने पर लंबे समय तक वे कार्यभार नहीं ग्रहण कर सके। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सर्किल कार्यालय और खंड प्रथम कार्यालय का निरीक्षण भी किया।
विद्युत वितरण निगम मैनपुरी में अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात रवि अग्रवाल का नवंबर के अंत में शासन ने आगरा स्थानांतरण कर दिया था। उनके स्थान पर फतेहाबाद में तैनात अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल को मैनपुरी भेजा गया था। 27 नवंबर को आदेश जारी होने के बाद रवि अग्रवाल कार्यमुक्त होकर आगरा चले गए थे। तब से ये पद खाली था। बृहस्पतिवार को लगभग ढाई माह बाद अतुल अग्रवाल ने मैनपुरी पहुंचकर कार्याभार ग्रहण कर लिया।
उन्होंने अधिशासी अभियंताओं के साथ बैठक कर कुल उपखंडों के साथ ही अन्य विभागीय जानकारी ली। इसके बाद सर्किल कार्यालय और अधिशासी अभियंता प्रथम कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति कराना ही उनका लक्ष्य है। इसके साथ ही लोगों से भी उन्होंने समय से बिल जमा करने के लिए अपील की। इस दौरान अधिशासी अभियंता प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता द्वितीय आशीष गुप्ता, अधिशासी अभियंता तृतीय जीसीएल भटनागर, उप खंड अधिकारी पदम गर्ग, ब्रजेश कुमार, राहुल चौहान, विवेक पांडेय, सोशल मीडिया सेल प्रभारी शरद मिश्रा आदि मौजूद रहे।