फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates protested by wearing black bands

Agra News: अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Tue, 24 Sep 2024 07:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Sep 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Advocates protested by wearing black bands
कासगंज। अधिवक्ता मोहिनी तोमर की अगवा कर निर्मम हत्या के प्रकरण में 19 दिन बीतने के बाद भी पुलिस प्रशासन सभी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाया है। इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। साथ ही नो एडवर्स रखते हुए सिर्फ जरूरी काम निपटाए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा व सचिव चेतन चौहान ने कहा कि महिला अधिवक्ता की हत्या का पूरी तरह खुलासा नहीं हुआ है। इस केस में अधिवक्ताओं को ही नामजद कर दिया गया है। इससे अधिवक्ताओं में काफी नाराजगी है। यही कारण है कि सोमवार को अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। साथ ही न्यायिक कार्य नहीं किए। वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा ने कहा कि महिला अधिवक्ता की निर्मम हत्या का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो अधिवक्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed