फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   advocates protest outside house of Union Minister of State for Law Professor SP Singh in agra

आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग: अधिवक्ताओं ने किया केंद्रीय विधि राज्यमंत्री का घेराव, सौंपा ज्ञापन

Sat, 20 Nov 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Nov 2021 12:14 AM IST
सार

आगरा में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ता लगातार संघर्षरत हैं। अब इस मांग ने फिर जोर पकड़ लिया है। उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति ने शुक्रवार को केंद्रीय विधि राज्यमंत्री के आवास का घेराव किया। 

विज्ञापन
advocates protest outside house of Union Minister of State for Law Professor SP Singh in agra
केंद्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापत देते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के आवास का घेराव किया। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने केंद्रीय कैबिनेट में हाईकोर्ट खंडपीठ स्थापना की वकालत करने का आश्वासन दिया। उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य नहीं किया।

विज्ञापन


संघर्ष समिति के पदाधिकारी और सदस्य साकेत कॉलोनी स्थित केंद्रीय विधि राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के आवास पर पहुंचे। यहां पर वी वान्ट हाईकोर्ट के नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने केंद्रीय विधि राज्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट भी सौंपी गई। इसके बाद ज्ञापन दिया। समिति ने बताया कि आयोग की रिपोर्ट संसद के पटल पर रखी जा चुकी है। 
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया आश्वासन
संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अनूप कुमार शर्मा और अधर कुमार शर्मा के मुताबिक, केंद्रीय विधि राज्यमंत्री ने संघर्ष समिति को भरोसा दिलाया है कि हाईकोर्ट संघर्ष समिति के ज्ञापन को केंद्रीय कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। इसके साथ बतौर सांसद और केंद्रीय विधि राज्य मंत्री होने के नाते आगरा में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की वकालत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा बार के पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात
संघर्ष समिति के पदाधिकारी 20 नवंबर को मथुरा बार के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। अधिवक्ता न्यायिक कार्य भी नहीं करेंगे। 21 नवंबर को केंद्रीय विधि मंत्री के आगरा आगमन पर हाईकोर्ट संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed