{"_id":"6609ede6af3adfa87e046167","slug":"advocates-of-the-district-will-be-on-strike-on-monday-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-113259-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे जिले के अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे जिले के अधिवक्ता
Mon, 01 Apr 2024 04:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव खालोरा में तीन दिन पहले अधिवक्ता पर जानलेवा हमला हुआ। रिपोर्ट तो दर्ज हुई लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। इससे साथी अधिवक्ता नाराज हैं। शनिवार को जिला सत्र न्यायालय परिसर में हड़ताल की। सोमवार को भी हड़ताल का एलान किया है। सोमवार को बैठक कर अधिवक्ता अगली रणनीति तैयार करेंगे।
खलाउरा गांव निवासी अधिवक्ता आदित्य एवं उसके परिजनों पर नामजद आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। अधिवक्ता की हालत गंभीर है, उनका उपचार अलीगढ़ में जारी है। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ता नाराज है। शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में हड़ताल रखी और सोमवार को भी हड़ताल जारी रखने का एलान किया। सोमवार को अधिवक्ता न्याय कार्य से विरत रहेंगे।
कासगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो जिले में अधिवक्ताओं का बड़ा आंदोलन होगा। आगे की रणनीति सोमवार की बैठक में तैयार की जाएगी।