फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates erupt again, went on strike

अधिवक्ता फिर भड़के, हड़ताल पर गए

Wed, 27 Jan 2021 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Advocates erupt again, went on strike
पटियाली। एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर आंदोलनरत अधिवक्ता डीएम से वार्ता के बाद बुधवार को एक बार फिर भड़क गए। बुधवार को अनशनस्थल पर टेंट नहीं लगाने देने पर अधिवक्ताओं ने तालाबंदी कर हड़ताल की घोषणा कर दी। अधिवक्ताओं के समर्थन में दस्तावेज लेखक, स्टांप विक्रेता और टाइपिस्ट भी हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन

बता दें कि एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर पटियाली तहसील के अधिवक्ता आंदोलन कर रहे है। मंगलवार को डीएम और अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल के बीच वार्ता हुई थी। वार्ता में डीएम ने कहा कि वे आंदोलन समाप्त कर न्यायिक कार्य शुरू करें। उनकी मांग के संबंध में कुछ अच्छा परिणाम मिलेगा।
विज्ञापन

इस आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने प्रस्तावित तालाबंदी का निर्णय स्थगित कर दिया था और बार की बैठक में आगामी रणनीति की घोषणा करने की बात कही थी। हालांकि बुधवार को अनशनस्थल पर पुलिस-प्रशासन ने अधिवक्ताओं को टेंट नहीं लगाने दिया गया। इससे अधिवक्ता पुन: आक्रोशित हो गए और अधिवक्ताओं के समर्थन में दस्तावेज लेकर स्टांप विक्रेता, टाइपिस्ट व कंप्यूटर संचालकों ने पटियाली प्रशासन के रवैये को लेकर रोष व्यक्त किया और तालाबंदी कर हड़ताल की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं व सभी अन्य समर्थकों ने कार्यालय व बिस्तर बंद कर दिए और घर चले गए। बैठक कर निर्णय लिया गया कि एसडीएम का स्थानांतरण नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। पटियाली बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार मिश्रा, डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन सदस्य राधेश्याम शर्मा, प्रेमनरायन दीक्षित, अशोक कुमार सिंह चौहान, विमल किशोर कश्यप, दीप किशोर मिश्रा, सुनील सिंह गौतम, कुंवरपाल यादव, प्रमोद उपाध्याय, अरविंद कुमार चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed