फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates burnt effigy of police administration, sat on dharna

अधिवक्ताओं ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला, धरने पर बैठे

Fri, 06 Aug 2021 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Advocates burnt effigy of police administration, sat on dharna
आगरा। एमजी रोड दीवानी चौराहे पर अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। - फोटो : Agra City
आगरा। अधिवक्ताओं पर हमले के मामले में कार्रवाई न होने और पुलिस की अभद्रता के विरोध में विभिन्न बार ने दीवानी चौराहे पर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। अधिवक्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना था कि सात जून को अधिवक्ता मुकेश शर्मा पर हमला हुआ था। आरोप है कि थाना शाहगंज में शिकायत करने गए परिजनों से पुलिस ने अभद्रता की। हादसे में रिपोर्ट दर्ज की। अधिवक्ता अधर शर्मा पर हमले के मामले में थाना छत्ता में दर्ज मुकदमे में आज तक कार्रवाई नहीं की गई है। 22 जून को अधिवक्ता सचिन भदौरिया और बृजेश भदौरिया से थाना सिकंदरा पुलिस ने अभद्रता की। उनके खिलाफ ही सात सीएलए एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

प्रदर्शन से एमजी रोड पर जाम लग गया। सीओ हरीपर्वत एएसपी लखन सिंह यादव पहुंचे और अधिवक्ताओं से बात की। ज्ञापन लिया। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में थाना छत्ता, सिकंदरा, शाहगंज और रकाबगंज के एसएचओ के निलंबन की मांग की। सीओ हरीपर्वत ने बताया कि अधिवक्ताओं की मांग पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिसके बाद धरना खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन, यूनाइटेड बार, अधिवक्ता सहयोग समिति, हेल्प एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रमुख रूप से अरुण सोलंकी, बंशो बाबू, मुकेश निम, प्रवीन पाराशर, तपेंद्र सिकरवार, आशुतोष तैनगुरिया, केपीएस परमार, अश्वनी राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed