फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates abstaining from judicial work in protest against bribery

Agra News: रिश्वतखोरी के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Thu, 15 Jun 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Advocates abstaining from judicial work in protest against bribery
कासगंज। राजस्व अधिवक्ताओं बैठक तहसील परिसर में आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं ने मांगे पूरी न होने पर रोष प्रकट किया। अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री को संबोधित ज्ञापन भी भेजा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि 1 जून 2023 को कासगंज बार एसोसिएशन की तरफ से एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसकी एक प्रतिलिपि जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को सौंपी गई। अधिवक्ताओं ने रिकार्ड रुम में व्याप्त रिश्वतखोरी पर रोक लगाने की मांग की थी। अधिकारियों ने मुआयना फीस, नकल फीस बंद करने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक रिश्वतखोरी बंद नहीं हुई है। बिना पैसे के काम नहीं हो रहे। अधिवक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए ताकि वादकारी जनता जो न्याय पाने के लिए भटक रही है उसे शीघ्र न्याय मिल सके। इस दौरान रामपाल सिहं,जय शंकर दुबे, जय कुमार सक्सेना, रविप्रकाश माहेश्वरी, नारायन स्वरुप सक्सेना, ज्ञानेन्द्र यादव, अशोक कुमार,स्वदेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed