फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocate's death: Eight policemen including named SO went on leave neck will get stuck in every situation

अधिवक्ता की मौत: नामजद एसओ सहित आठ पुलिसकर्मी छुट्टी पर गए, हर हाल में फंसेगी गर्दन

Fri, 15 Mar 2024 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Mar 2024 11:42 AM IST
सार

मंगलम आधार अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से गिरकर हुई अधिवक्ता की मौत के मामले में पीड़ित परिवार पुलिस आयुक्त से मिला। वहीं इस मामले में नामजद एसओ सहित आठ पुलिसकर्मी छुट्टी पर चले गए हैं। 
 

विज्ञापन
Advocate's death: Eight policemen including named SO went on leave neck will get stuck in every situation
अधिवक्ता की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मंगलम आधार अपार्टमेंट निवासी अधिवक्ता सुनील शर्मा की मौत के मामले में 14 दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इससे मृतक के परिजन में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड़ से मुलाकात की। सवाल पर सवाल किए। इस पर पुलिस आयुक्त ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। केस में पुलिसकर्मियोंं की गर्दन फंसेगी। हादसा साबित होने पर भी आरोपी बन जाएंगे।
विज्ञापन


1 मार्च को अधिवक्ता सुनील शर्मा की अपार्टमेंट से गिरकर मौत हुई थी। बताया गया कि वह आठवीं मंजिल से गिर गए। उस समय थाना न्यू आगरा पुलिस ने अधिवक्ता के घर में दबिश दी थी। पुलिस घटना को हादसा मानकर चल रही थी। मगर, मृतक अधिवक्ता की पत्नी ने पुलिसकर्मियों पर पति को आठवीं मंजिल से फेंककर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


थाना सिकंदरा में तहरीर दी। इस पर थाना न्यू आगरा के तत्कालीन एसओ राजीव कुमार, चौकी प्रभारी अनुराग को नामजद और 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। परिवार के लोगों ने हंगामा किया था। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आश्वासन नहीं हुआ पूरा
पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त से मिलकर अपनी पीड़ा बताई। कहा कि पुलिस अधिकारी आश्वासन देकर गए थे कि 24 घंटे में दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। मुकदमे में नामजद पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी होगी। फर्जी मुकदमा लिखाने वाले मनोज शर्मा को भी पकड़ा जाएगा। मगर, कुछ नहीं हुआ। आश्वासन पूरा नहीं हो सका। मामले में सही कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पर पुलिस आयुक्त ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

 

पत्नी की हालत खराब, पुलिस की नजर
अधिवक्ता सुनील शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा की हालत खराब है। उनका इलाज चल रहा है। परिवार के लोग उन्हें संभाल रहे हैं। जब भी पुलिस उनके घर में जाती है, तब वो एक ही सवाल पूछती हैं कि पति की हत्या करने वाले पुलिसकर्मी कब जेल जाएंगे। फर्जी मुकदमा लिखाने वाले मनोज शर्मा को अब तक क्यों नहीं पकड़ा गया। वहीं पुलिस उनकी हालत के बारे में परिवार के लोगों से जानकारी भी ले रही है।

 

आखिर दिन ढलने के बाद क्यों दी दबिश
मामले में अधिवक्ताओं ने हड़ताल की थी। एमजी रोड पर पैदल मार्च भी निकाला था। अधिवक्ता सवाल कर रहे हैं कि जमीन के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाई। अधिवक्ता सुनील शर्मा रोजाना दीवानी जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों के पास अपना पक्ष रखकर आए थे। इसके बावजूद रात में दबिश दी गई। पुलिस क्या दिखाना चाहती थी। दबिश के दौरान वीडियो भी बनाया गया। अपार्टमेंट से अधिवक्ता के गिरने के बाद पुलिसकर्मी भागने लगे थे। मगर, लोगों ने रोक लिया था। इस पर ही अस्पताल लेकर गए थे।


 

पुलिसकर्मियों ने ले ली छुट्टी
अधिवक्ता की हत्या के केस में नामजद एसओ सहित आठ पुलिसकर्मी छुट्टी पर चले गए हैं। वह घटना के बाद से ही थाने नहीं आ रहे थे। उन्होंने छुट्टी के लिए आवेदन किया था। इस पर छुट्टी मिल गई। पुलिसकर्मी बयान देने तक नहीं आए हैं। केस में एसआईटी का गठन किया गया है। सीबीसीआईडी जांच ट्रांसफर के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed