{"_id":"66e091c91f073e42b2015e49","slug":"advocate-murder-case-police-getting-important-clues-in-the-investigation-kasganj-news-c-175-1-mt11003-120769-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जांच में पुलिस को मिल रहे अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जांच में पुलिस को मिल रहे अहम सुराग
Wed, 11 Sep 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। मोहिनी तोमर हत्याकांड में पुलिस को उसकी तफ्तीश में अहम सुराग मिलना शुरू हो गए हैं। इस हत्याकांड का जल्द ही पूरी तरह पटाक्षेप हो सकता है। पुलिस को मोहिनी के मोबाइल की कॉल रिकार्ड भी संभवत: बुधवार से मिलना शुरू हो जाएंगे। पुलिस ने जांच में तेजी शुरू कर दी है। मोहिनी तोमर हत्याकांड की शुरुआत तीन सितंबर को उनके लापता होने के बाद हुई। चार सितंबर को उनका शव रेखपुर माइनर में मिल गया। पति बृजतेंद्र तोमर व बहन रजनी ने शव की शिनाख्त मोहिनी तोमर के रूप में की। पति की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मामले का खुलासा करने के लिए एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने एएसपी राजेश कुमार भारती के नेतृत्व में सर्विलांस, एसओजी सहित आठ टीमों का गठन किया। पति द्वारा एफआईआर में नामजद किए गए सभी छह आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई जांच में अन्य कई साक्ष्य व तथ्य भी मिले। इसमें अन्य लोगों की भी संलिप्तता भी सामने आई है। इस हत्याकांड में अन्य एंगल भी पुलिस को मिल रहे हैं। इन्हीं एंगल पर पुलिस को अहम सुराग भी मिले हैं। पुलिस इन्हीं सुरागों को साक्ष्यों के साथ जोड़ रही है। पुलिस को संभवत: मंगलवार रात अथवा बुधवार की सुबह से ही मोहिनी तोमर के मोबाइल की सीडीआर भी मिलना शुरू हो जाएगी। इससे पुलिस सुरागों को साक्ष्यों व तथ्यों के साथ जोड़कर इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारत ने बताया कि पुलिस को जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं। साक्ष्य अन्य लोगों की संलिप्तता की तरफ भी इशारा कर रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन